कानपुर में करवा चौथ पर प्रेमी के घर व्रत तोड़ने की जिद पर अड़ी प्रेमिका, पंचायत के बाद परिजन शादी को हुए राजी

कानपुर: करवा चौथ के मौके पर बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना में प्रेम-प्रसंग का एक अलग ही मामला प्रकाश मे आया है। प्रेमिका ने प्रेमी के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और उसने प्रेमी के घर पर जाकर व्रत तोड़ने की जिद पर अड़ गई। मामला मंधना पुलिस चौकी तक पहुंच गया, जहां घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस ने दोनों प्रेमी प्रेमिका के घर वालो को जानकारी देते हुये चौकी बुलाया।
जानकारी के मुताबिक, प्रेमिका करवा चौथ का व्रत रखकर प्रेमी के साथ पुलिस चौकी पहुंची। उसने जिद कि की वह प्रेमी के घर जाकर ही व्रत खोलेगी। दूसरी ओर प्रेमी भी प्रेमिका को अपने साथ घर ले जाने के लिए तैयार था। उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की, ताकि किसी तरह का कोई विवाद न हो। मामले को लेकर पुलिस चौकी में काफी देर तक बातचीत और पंचायत चली। आखिरकार दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची और वहीं करवा चौथ का व्रत तोड़ा।
घंटों चली पंचायत
करवा चौथ पर प्रेमिका की इस जिद और पुलिस चौकी में घंटों चली पंचायत का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस के बीच हुई पंचायत में यह तय हुआ की लड़की प्रेमी के साथ शादी करेगी और उसके साथ ही उसके घर पर रहेगी।



