खेल

बेथ मूनी फिर से नंबर वन बल्लेबाज, महिलाओं की टी-20 रैंकिंग जारी, टॉप-10 में तीन भारतीय

 नई दिल्ली

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को महिला टी-20 खिलाडिय़ों की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें काफी उठापटक देखने को मिली। महिला टी20 वल्र्ड कप 2026 समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी फिर से नंबर-1 बल्लेबाज बन गई हैं। वह करियर में पांचवीं बार शीर्ष पर पहुंची हैं। उनके खाते में 785 अंक हो गए हैं। उन्होंने हमवतन जॉर्जिया वोल (779) को दूसरे स्थान पर धकेला। टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में तीन भारतीय हैं। भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना (746) पांचवें पायदान पर बरकरार हैं। मंधाना की सलामी जोड़ीदार शेफाली वर्मा (717) छठे और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (667) दसवें स्थान पर हैं। भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंची थी।

साउथ अफ्रीका की लॉरा वोल्वाड्र्ट (771) तीसरे और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज (754) चौथे नंबर पर कायम हैं। साउथ अफ्रीका की टैजमिन ब्रिट्स (तीन पायदान ऊपर 11वें) और इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट (पांच पायदान ऊपर 16वें) ने छलांग लगाई है। भारत की युवा स्पिनर श्रीचारणी ञ्ज20ढ्ढ बॉलिंग रैंकिंग में टॉप पर काबिज हैं। उन्होंने पांच मैचों में 14 विकेट चटकाए। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन (एक स्थान ऊपर चढक़र दूसरे) और चार्ली डीन (एक स्थान नीचे चढक़र तीसरे) को फायदा हुआ है। लॉरेन बेल एक स्थान नीचे पांचवें पर आ गई हैं जबकि लिंसे स्मिथ सातवें नंबर पर हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button