
कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में सलाहकार नियुक्त किया है। सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया है। अधिसूचना के मुताबिक, मिथुन को सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में तत्काल प्रभाव से सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किया जाता है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हाल में घोषणा की थी कि मिथुन को पश्चिम बंगाल सरकार का सांस्कृतिक सलाहकार बनाया जाएगा।
बीजेपी की प्रचार लिस्ट में थे शामिल
मिथुन चक्रवर्ती की नियुक्ति की घोषणा मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने महान अभिनेता उत्तम कुमार की जन्मशती समारोह से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान की थी। राज्य सरकार इन समारोहों के जरिए बंगाल की फिल्मी विरासत को बढ़ावा देने और राज्य को एक प्रमुख सांस्कृतिक एवं सिनेमाई केंद्र के रूप में स्थापित करने पर जोर दे रही है। सरकार ने एक नए अत्याधुनिक थिएटर कॉम्प्लेक्स की योजना की भी घोषणा की है, जिसमें मुख्यमंत्री ने बंगाल के सांस्कृतिक इकोसिस्टम को मजबूत करने और फिल्म इंडस्ट्री को ज्यादा सहयोग देने की जरूरत पर जोर दिया है। इसलिए चक्रवर्ती की नियुक्ति न केवल बीजेपी के साथ उनके राजनीतिक जुड़ाव के कारण बल्कि उनके लंबे समय से चले आ रहे संबंध के कारण भी महत्वपूर्ण है।
चुनाव में बीजेपी के लिए किया था प्रछार
बता दें कि पिछले लंबे समय से मिथुन चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह बीजेपी के प्रमुख प्रचारकों में शामिल थे और पार्टी के लिए चुनाव अभियानों में हिस्सा लेते रहे हैं। 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने बीजेपी के लिए प्रचार किया था। चुनाव में बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस को हराकर राज्य में सरकार बनाई और सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बने।



