अन्य राज्य

बंगाल में बंपर जीत के बाद दिल्ली के BJP नेताओं ने काली मंदिर में की पूजा, कहा- ‘अब सेवा सुशासन की सरकार’

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी में जश्न का माहौल है. इस खास मौके पर बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने मां काली के चरणों में पहुंचकर आशीर्वाद लिया. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद बांसुरी स्वराज और कई कार्यकर्ता सीआर पार्क स्थित काली मंदिर पहुंचे. यहां सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पश्चिम बंगाल की जनता का धन्यवाद किया.

सभी नेताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास और बदलाव की इच्छा का परिणाम बताया. उनका कहना है कि यह सिर्फ राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि एक नए दौर की शुरुआत है. जहां राज्य में विकास, सुशासन और सेवा को प्राथमिकता दी जाएगी.

नितिन नवीन ने मां काली का लिया आशीर्वाद

नेताओं ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक राजनीतिक सफलता नहीं है, बल्कि पश्चिम बंगाल की जनता के भरोसे और बदलाव की इच्छा का परिणाम है. उन्होंने विश्वास जताया कि मां काली के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में विकास का एक नया दौर शुरू होगा. पूजा के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राज्य की खुशहाली, शांति और प्रगति की कामना की. उनका कहना था कि अब समय है कि पश्चिम बंगाल सेवा, सुशासन और विकास की दिशा में आगे बढ़े.

राज्य में देखने को मिलेगा सकारात्मक बदलाव

बीजेपी नेताओं ने यह भी कहा कि पार्टी जनता के भरोसे पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेगी. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला. उन्होंने इस जीत को जनता की जीत बताते हुए कहा कि आने वाले समय में राज्य में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. यह जीत बीजेपी के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखी जा रही है, जिसमें पार्टी राज्य में विकास और बेहतर प्रशासन देने का वादा कर रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button