जरा हट के

50 लाख की संपत्ति बनाकर भी क्यों दुखी है यह 30 वर्षीय शख्स? ल‍िखा-दोस्‍तों से पीछे रह गया

30 साल की उम्र में पत्नी के साथ मिलकर ₹50 लाख से अधिक की नेटवर्थ बनाने के बावजूद एक शख्स खुद को दोस्तों से पीछे महसूस कर रहा है. Reddit पर साझा उसकी इस कहानी पर सोशल मीडिया यूज़र्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

सोशल मीड‍िया के जमाने में अक्‍सर लोग दूसरों की जिंदगी की चमक-धमक देखकर सम्‍पन्‍न होने के बावजूद खुद को छोटा समझने लगते हैं. ऐसी ही कहानी उस 30 साल के शादीशुदा शख्‍स की है, ज‍िसकी नेट वर्थ 50 लाख रुपए हो गई. फ‍िर भी उसे दोस्‍तों से पीछे छूट जाने की चिंता सता रही है. उसने अपना दर्द सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म Reddit पर बयां क‍िया है. 

इसी महीने में हुई 50 लाख की संपत्ति

Reddit पोस्‍ट पर उस शख्‍स ने शीर्षक-”30M, शादीशुदा, ₹50L नेटवर्थ, कोई कार नहीं, किराए पर रहता हूं. मुझे अब भी पैसे के मामले में पीछे क्यों महसूस होता है? से अपनी कहानी शेयर की है.  उसने आगे ल‍िखा क‍ि इस महीने उसने और उसकी पत्‍नी ने म‍िलकर 50 लाख रुपए से अध‍िक की कुल संपत्ति का आंकड़ा पार कर ल‍िया. इसके बावजूद उनको अक्‍सर ऐसा महूसस होता है क‍ि वे इस मामले में अपने दोस्‍तों से काफी पीछे हैं.

दोस्‍तों से तुलना तनाव की वजह

उसने आगे ल‍िखा क‍ि जब अपने कॉलेज दोस्‍तों से बात करता है तो पीछे होने का अहसास होता है, क्‍योंक‍ि कुछ दोस्‍तों ने पहले ही दो फ़्लैट खरीद ल‍िए हैं. क‍िराए पर भी दे रखे हैं. जबक‍ि दूसरे दोस्‍तों के कार हैं. वे बाली-मालदीव जैसी जगहों पर घूमने जाते हैं. जब उसकी पत्‍नी सोशल मीड‍िया से प्रभावित होकर महंगा मेकअप या अन्‍य फैंसी चीजें खरीदती है तो उसे कभी कभी अच्‍छा नहीं लगता. 

पोस्‍ट पर लोगों की प्रत‍िक्रियाएं 

उस शख्‍स की 30 की उम्र में 50 लाख की संपत्ति और पीछे छूट जाने की उलझन वाली पोस्‍ट पर लोग म‍िलीजुली प्रत‍िक्रियाएं दे रहे हैं. अध‍िकांश ने उसको दोस्‍तों से तुलना करने पर कम ध्‍यान देने की बात कही है. एक यूजर ने ल‍िखा क‍ि इस तरह से तुलना करोगे तो तुम्‍हारी खुशी छ‍िन जाएगी. अपने दोस्‍तों के बारे में सोचना बंद करो. यह सोचो क‍ि तुम उनसे 5-10 साल आगे हो.जो कमाया है उसी में सतोषजनक रखो. बेहतर भव‍िष्‍य के ल‍िए यह सही है. एक यूजर ने तो उसे कार लेना का सुझाव इस ह‍िदायत के साथ द‍िया क‍ि अगर आपको लगता है क‍ि कार लेना बेहतर होगा तो सेकंड हैंड छोटी कार ले सकते हो. एक अन्‍य यूजर ने उसे व‍ित्‍तीय गुणा-भाग ही समझा द‍िया. ल‍िखा क‍ि 50 लाख रुपए की बचत बहुत अच्‍छी होती है. भारत में औसत व‍ित्‍तीय ह‍िसाब भी देखें तो आप टॉप 5 फीसदी या उससे ज्‍यादा कमाने और बचत करने वालों में शाम‍िल हो. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button