अन्य राज्य

महंगी कोचिंग की झंझट छोड़िए, दिल्ली सरकार की ये योजना आएगी काम, बैंक-रेलवे से UPSC तक की तैयारी में मिलेगी मदद

नई दिल्लीः प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए कोचिंग की फीस कई बार बड़ी परेशानी बन जाती है. खासकर ऐसे परिवारों के लिए जहां पढ़ाई का खर्च पहले से ही ज्यादा हो. ऐसे छात्रों की मदद के लिए दिल्ली सरकार की जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना चलाई जा रही है. इस योजना के तहत पात्र छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की सुविधा दी जाती है. दिल्ली सरकार के Welfare of SC/ST/OBC विभाग की वेबसाइट पर इस योजना की नई गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं.

IAS ही नहीं, रेलवे और बैंक की तैयारी में भी मदद
इस योजना के जरिए छात्रों को कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग का लाभ मिल सकता है. इसमें SSC, DSSSB, रेलवे और बैंक PO जैसी परीक्षाएं शामिल हैं. यानी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह योजना काफी काम की हो सकती है. योजना का उद्देश्य ऐसे छात्रों को बेहतर कोचिंग का मौका देना है, जिन्हें आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग लेने में परेशानी होती है.

सरकार देती है कोचिंग की सुविधा
योजना के तहत सरकार की ओर से चुने गए यानी empanelled coaching institutes के जरिए छात्रों को कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है. इन संस्थानों की जानकारी दिल्ली सरकार के संबंधित विभाग की वेबसाइट पर दी जाती है. छात्र वहां जाकर अपनी परीक्षा और पात्रता के हिसाब से जानकारी ले सकते हैं.

अर्थशास्त्री आकाश जिंदल बताते हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कोचिंग का खर्च कई छात्रों के लिए बड़ी चुनौती होता है. ऐसे में सरकार की तरफ से मिलने वाली कोचिंग सहायता छात्रों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है. इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिलते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन
इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार की ओर से कुछ पात्रता शर्तें तय की गई हैं. छात्र को संबंधित श्रेणी और दिल्ली में निवास से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होती हैं. साथ ही 10वीं और 12वीं की पढ़ाई तथा परिवार की आय से जुड़ी शर्तें भी लागू होती हैं.

इसलिए आवेदन करने से पहले छात्र को विभाग की ओर से जारी नई गाइडलाइंस जरूर देखनी चाहिए, क्योंकि पात्रता की शर्तें योजना के वर्तमान नियमों के अनुसार ही लागू होंगी. आधिकारिक वेबसाइट पर योजना से संबंधित नई जानकारी उपलब्ध है.

आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी
आवेदन करते समय छात्रों को अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। इनमें आम तौर पर आधार कार्ड, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी, फोटो और शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज शामिल होते हैं.किस परीक्षा के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसके हिसाब से दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं. इसलिए आवेदन से पहले लेटेस्ट नोटिस में दी गई दस्तावेजों की सूची जरूर जांच लें.

ऐसे करें आवेदन
योजना से जुड़ी जानकारी के लिए छात्र दिल्ली सरकार के Welfare of SC/ST/OBC Department की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. यहां योजना की गाइडलाइंस, आवेदन से जुड़ी जानकारी और सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों की जानकारी दी गई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button