मनोरंजन

प्रेमानंद जी महाराज के पास पहुंचे ‘महाभारत’ के घटोत्कच, रजाक खान बोले- तब 160 Kg वजन था, हंस पड़े गुरु जी

स्वामी प्रेमानंद जी महाराज देश के साथ विदेशों में भी प्रख्यात हो रहे हैं। उनके भक्त दूर-दूर से उनसे मिलने और आशीर्वाद लेने आते हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के सितारे भी प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए आते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े सेलेब्स के आने के बाद से कई कलाकार उनसे मिलने आए। अब, एक्टर रजाक खान को उनके दरबार में देखा गया है।

एक वीडियो सामने आया है जिसमें रजाक खान प्रेमानंद जी महाराज के पास पहुंचे हैं। ये वही एक्टर हैं, जिन्होंने बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में घटोत्कच का किरदार निभाया था और तब भारी-भरकम थे।

प्रेमानंद जी महाराज के पास पहुंचे रजाक खान

रजाक खान प्रेमानंद जी महाराज के पास पहुंचकर हाथ जोड़ लेते हैं और कहते हैं कि, ‘गुरुजी राम-राम, घटोत्कच महाभारत का। आपका आशीर्वाद लेने पहली बार आया हूं। तब 160 किलो वजन था सर। अभी थोड़ा हल्का हो गया हूं।’

‘महाभारत’ के आते ही सड़कें सुनसान हो जाती थीं

भारतीय टेलीविजन के इतिहास में कुछ ऐसे सीरियल रहे हैं जिन्होंने समय की सीमाओं को पार कर दर्शकों का दिल जीत लिया। 1980 के दशक के आखिर में, जब रविवार की सुबह सड़कें सुनसान हो जाती थीं, तब बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ ने एक ऐसी जादुई दुनिया बनाई जिसने हर उम्र के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जहां यह पौराणिक गाथा भगवान कृष्ण की शिक्षाओं और अर्जुन की वीरता को दिखाती है, वहीं इसमें एक ऐसा किरदार भी था जिसने अपने विशाल शरीर और जादुई शक्तियों से युद्ध के मैदान में तहलका मचा दिया था। उस विशालकाय योद्धा की एंट्री ही स्क्रीन पर एक अनोखा रोमांच पैदा कर देती थी, लेकिन कई फैंस उस भारी-भरकम गेटअप और रहस्यमयी मुस्कान के पीछे छिपे एक्टर के बारे में पक्के तौर पर नहीं जानते।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button