एक प्लान से चलेंगे 4 SIM, Calling और 5G डेटा फ्री! जानें पूरा फायदा

आज के समय में एक ही फैमिली में दो, तीन या चार लोगों के पास अलग-अलग Airtel SIM होना आम बात है. ऐसे में हर नंबर के लिए अलग रिचार्ज कराना न सिर्फ जेब पर असर डालता है, बल्कि सभी नंबरों की वैधता, डेटा और दूसरे फायदे भी अलग-अलग संभालने पड़ते हैं. इसी परेशानी को आसान बनाने के लिए Airtel के Family Postpaid Plans एक ऐसा ऑप्शन देते हैं, जिसमें परिवार के कई मोबाइल नंबरों को एक ही प्लान और एक ही बिल के तहत चलाया जा सकता है. फैमिली में कितने Airtel नंबर हैं, उसके हिसाब से 2, 3 और 4 कनेक्शन वाले अलग-अलग प्लान चुने जा सकते हैं.
2 SIM के लिए 699 रुपये वाला प्लान
अगर परिवार में दो Airtel नंबर हैं, तो 699 रुपये वाला Family Postpaid Plan लिया जा सकता है. इसमें एक Primary और एक Add-on कनेक्शन मिलता है. जिसमें दोनों नंबर पर Unlimited 4G/5G Data, Unlimited Local और STD Calling के साथ रोजाना 100 SMS मिलते हैं. इसके अलावा Amazon Prime की 6 महीने की सदस्यता, JioHotstar Mobile का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन, Google One का 100GB Cloud Storage और Airtel Xstream Play Premium जैसे डिजिटल फायदे भी मिलते हैं. 699 रुपये की कीमत GST से पहले है और टैक्स जुड़ने के बाद बिल की रकम ज्यादा होगी.
3 SIM के लिए 999 रुपये वाला प्लान
तीन Airtel नंबर वाली फैमिली के लिए 999 रुपये का Family Postpaid Plan है. इसमें एक Primary और दो Add-on कनेक्शन मिलते हैं. जिसमें तीनों नंबर पर Unlimited 4G/5G Data, Unlimited Calling और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है, इस प्लान में भी Amazon Prime 6 महीने, JioHotstar Mobile 12 महीने, Google One 100GB और Airtel Xstream Play Premium जैसे फायदे शामिल हैं. 999 रुपये की कीमत भी GST से पहले है.
4 SIM के लिए 1,199 रुपये वाला प्लान
अगर फैमिली में चार Airtel नंबर हैं, तो 1,199 रुपये वाला Family Postpaid Plan चुना जा सकता है. इसमें एक Primary और तीन Add-on कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं. सभी नंबर पर Unlimited 4G/5G Data, Unlimited Local और STD Calling के साथ रोजाना 100 SMS मिलते हैं. इसके साथ Amazon Prime, JioHotstar, Google One और Airtel Xstream Play जैसे डिजिटल बेनेफिट्स भी मिलते हैं. इस प्लान की बेस कीमत 1,199 रुपये प्रति महीने है और GST अलग से जुड़ता है.
एक ही जगह मैनेज होगा पूरा बिल
Family Postpaid Plan का एक फायदा यह भी है कि फैमिली के सभी नंबरों का बिल एक ही जगह मैनेज किया जा सकता है. हालांकि Unlimited 5G का इस्तेमाल करने के लिए 5G डिवाइस और Airtel 5G नेटवर्क की उपलब्धता जरूरी है.



