मनोरंजन

कौन हैं ‘हनुमान अंश’ के नीम करोली बाबा? जिनकी एक्टिंग के मुरीद हुए दर्शक

विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. बॉक्स ऑफिस पर इस भक्ति फिल्म ने धमाल मचा दिया है. खास बात है कि ‘हनुमान अंश’ के लीड एक्टर शोभिनव सत्य की परफॉर्मेंस की तारीफ में लोग कसीदे पढ़ रहे हैं. उन्होंने बाबा नीम करोली का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों को जीत लिया है. बतौर एक्टर यह उनकी पहली फिल्म है. चलिए आपको बड़े पर्दे के ‘नीम करोली बाबा’ के बारे में सबकुछ बताते हैं.

नई दिल्ली. फिल्म ‘हनुमान अंश’ इस साल की सबसे बड़ी सरप्राइजिंग हिट हुई है. दुनियाभर में मशहूर आध्यात्मिक संत और बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित यह फिल्म शुरुआती दिनों में भले ही सुस्त रही हो, लेकिन मजबूत माउथ पब्लिसिटी के दम पर इसने थिएटर्स में ऐसा तूफान उठाया कि हर कोई हैरान रह गया.

दर्शकों के बीच फिल्म की बढ़ती चर्चा को देखकर लोग इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले एक्टर कौन हैं? इस भूमिका को शोभिनव सत्य ने निभाया है. बेहद सादगी और गहराई से अभिनय करने वाले शोभिनव इससे पहले मशहूर टीवी शो ‘सीआईडी’ में भी नजर आ चुके हैं. 

एक्टर और फिल्ममेकर शोभिनव सत्य ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ से लीड रोल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की है. कैमरे के सामने आने से पहले लंबे समय तक उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर पर्दे के पीछे काम किया. उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले शोभिनव ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे से पढ़ाई की है.

इससे पहले वह ‘सीआईडी’, ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’, ‘हैपिली एवर आफ्टर’ और ‘महापौर’ जैसे चर्चित टीवी और ओटीटी प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि ‘हनुमान अंश’ में शोभिनव की एंट्री काफी अचानक हुई. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीम करोली बाबा के रोल के लिए जिस एक्टर को फाइनल किया गया था, शूटिंग के वक्त उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई. 

शूटिंग रुकने की नौबत आई तो निर्देशक विशाल चतुर्वेदी को तुरंत एक ऐसे चेहरे की तलाश थी जो इस गंभीर भूमिका को बखूबी निभा सके. ऐसे में शोभिनव सत्य का ऑडिशन लिया गया. लगभग पांच घंटे चले ऑडिशन के बाद निर्देशक विशाल चतुर्वेदी को यकीन हो गया कि नीम करोली बाबा के किरदार के लिए शोभिनव ही सबसे सटीक पसंद हैं. 

नीम करोली बाबा एक महान आध्यात्मिक गुरु और भगवान हनुमान के अनन्य भक्त थे. लगभग 1900 के आसपास उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव में जन्मे महाराज जी का मूल नाम लक्ष्ण नारायण शर्मा था. 11 सितंबर 1973 को वृंदावन में उन्होंने देह त्याग दी. बाबा के जीवन से जुड़े कई चमत्कार आज भी उनके भक्तों के बीच रचे-बसे हैं.

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत हुई. पहले दिन महज 10 लाख कमाने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने माउथ पब्लिसिटी के दम पर ऐसा तहलका मचाया कि आज यह साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट बन चुकी है. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह मूवी महज 2 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी है.

यह फिल्म भारत में अपने 24 दिनों के भीतर ही 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई. इसके बाद भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं और यह 50 करोड़ के पार निकल गई, जिससे यह इस साल की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 दिनों में ‘हनुमान अंश’ 61 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है. 

नीम करोली बाबा के दुनियाभर में भक्त

भारत की धरती से लेकर दुनिया भर के जिज्ञासुओं तक, श्री नीम करोली बाबा की कृपा भौगोलिक सीमाओं से कहीं आगे तक पहुंची है। उनकी शिक्षाओं और मौजूदगी ने दुनिया भर की मशहूर हस्तियों, बिजनेसमैन, कलाकारों, खिलाड़ियों और लाखों भक्तों को प्रेरित किया है। इनमें स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग, जूलिया रॉबर्ट्स, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे नाम शामिल हैं, जो बाबा के आध्यात्मिक प्रभाव से गहराई से जुड़े रहे हैं।


स्टीव जॉब्स से लेकर विराट-अनुष्का बाबा से जुड़े

स्टीव जॉब्स का भारत आना और कैंची धाम से उनका जुड़ाव अक्सर उनके जीवन का एक अहम आध्यात्मिक मोड़ माना जाता है, वहीं जूलिया रॉबर्ट्स ने श्री नीम करोली बाबा की तस्वीर देखने के बाद हिंदू धर्म के प्रति अपना झुकाव महसूस करने की बात कही है। मार्क जुकरबर्ग का कैंची धाम जाना और विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का बाबा के आश्रमों में जाना भी काफी चर्चा में रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button