खेल

साई सुदर्शन सीरीज से बाहर, पैर की अंगुली में लगी थी चोट

कोलंबो। भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। बाएं पैर के अंगूठे की चोट से पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट में वापसी की मंजूरी नहीं दी। टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर सरफराज खान को शामिल किया जा सकता है। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से गॉले में शुरू होगी।

दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के एसएसी मैदान पर खेला जाएगा। यह सीरीज वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है। साई सुदर्शन को पिछले महीने श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के दौरान पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। इससे पहले उन्होंने उसी दौरे पर लगातार दो शतक जडक़र शानदार फॉर्म दिखाई थी। चोट के बाद से वह बंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे। टीम में सुदर्शन की जगह किस खिलाड़ी को चुना जाएगा, इस पर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button