महाराष्ट्र
होम्योपैथी पर महाराष्ट्र सरकार के फैसले के विरोध में उतरा IMA, देशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी

मुंबई। महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही, जो BHMS-CCMP डॉक्टरों को एलोपैथी दवाएं लिखने की अनुमति देने के सरकार के फैसले के विरोध में है।
इसे लेकर MBBS डॉक्टर विरोध जता रहे हैं। MBBS डॉक्टरों का कहना है कि यह खतरनाक है। डॉक्टरों के विरोध में अब IMA की भी एंट्री हो गई है। IMA ने देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।
डॉक्टरों ने मरीजों के लिए बताया खतरनाक
MBBS डॉक्टरों का कहना है कि सिर्फ 1 साल या थोड़े समय का कोर्स करने के बद होम्योपैथिक डॉक्टरों को एलोपैथी दवाएं लिखने की अनुमति देना मरीजों की सेहत के लिए खतरनाक है। डॉक्टरों का आरोप है कि इससे डबल रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा मिलेगा और मेडिकल प्रैक्टिस के स्टैंडर्ड गिरेंगे।



