अन्य राज्य

दिल्ली सरकार में 650 करोड़ के खरीद घोटाले को लेकर प्रमुख सचिव को नोटिस जारी, स्वास्थ्य मंत्री ने मांगा जवाब

दिल्ली सरकार में 650 करोड़ के खरीद घोटाले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई सरकार के तीन निर्देशों के बावजूद लंबित खरीद प्रक्रियाओं की रिपोर्ट न सौंपने और गंभीर प्रशासनिक लापरवाही के आरोप में की गई है।

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में दवाओं, उपभोग्य सामग्रियों और चिकित्सा उपकरणों के 650 करोड़ के खरीद घोटाले को लेकर जवाबदेही तय करने की कार्रवाई तेज हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

आरोप है कि सरकार के तीन बार निर्देश देने के बावजूद लंबित खरीद प्रक्रियाओं की विस्तृत कार्ययोजना और कार्रवाई रिपोर्ट नहीं सौंपी गई। मंत्री ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

26 मई को दिया था पहला निर्देश

नोटिस के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग को 26 मई को सभी लंबित खरीद प्रक्रियाओं के लिए बिंदुवार कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया था। इसमें दवाओं, उपभोग्य सामग्रियों और चिकित्सा उपकरणों की खरीद पूरी करने की समयसीमा तय करने के साथ सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों से मांग भेजने की समयसीमा की समीक्षा भी शामिल थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button