खेल

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 16 खिलाड़ियों को मिला मौका, दिख सकता है वैभव सूर्यवंशी का तूफान

 दिल्ली: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगामी भारत दौरे के लिए अपनी 16 सदस्यीय अंडर-19 मेंस टीम का ऐलान कर दिया है। अगले महीने भारत और ऑस्ट्रेलिया की जूनियर टीमों के बीच 3 ODI और 2 चार दिवसीय (टेस्ट) मैचों की रोमांचक सीरीज खेली जाएगी। अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव करते हुए 14 नए खिलाड़ियों को मौका दिया है। हालांकि, टीम में वर्ल्ड कप खेल चुके अनुभवी तेज गेंदबाज विल बाइरोम और केसी बार्टन को बरकरार रखा गया है। इसके अलावा, स्क्वाड में भारतीय मूल के खिलाड़ी नील पटेल को भी जगह मिली है।

15 साल वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी नजरें

इस सीरीज का सबसे बड़ा और रोमांचक एंगल भारतीय अंडर-19 टीम के 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का खेल होगा। बेहद कम उम्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सनसनी मचाने वाले वैभव इस सीरीज में भारत की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं। हाल ही में वैभव सूर्यवंशी भारतीय सीनियर टीम के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर गए थे। जहां उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। हालांकि अभी U19 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना बाकि है।

कंगारू गेंदबाजों के लिए भारत की धरती पर केवल परिस्थितियां ही नहीं, बल्कि वैभव सूर्यवंशी के आक्रामक बल्ले पर अंकुश लगाना भी एक बहुत बड़ी चुनौती साबित होने वाला है। यह सीरीज रोमांच से भरा रहने वाला है। ऐसे में आइए एक नजर ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड पर भी डालते हैं।

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई U19 स्क्वाड

केसी बार्टन, हेडन बारबुलोविक, एली ब्रेन, विल बाइरोम, ब्लेक केटिल, जैक चोजनेक, स्पेंसर ग्रीन, कोनर ग्रेगरी, चार्ली हेंडरसन, जेड हॉलिक, मैथ्यू लोफ, नील पटेल, जैकब पेट्ज, पैट्रिक सुलिवन, थियो त्सिंगोस, थॉमस वासेओ

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई U19 स्क्वाड

केसी बार्टन, हेडन बारबुलोविक, एली ब्रेन, विल बाइरोम, ब्लेक केटिल, जैक चोजनेक, स्पेंसर ग्रीन, कोनर ग्रेगरी, चार्ली हेंडरसन, जेड हॉलिक, मैथ्यू लोफ, नील पटेल, जैकब पेट्ज, पैट्रिक सुलिवन, थियो त्सिंगोस, थॉमस वासेओ

सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • 18 सितंबर: पहला वनडे (निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट)
  • 21 सितंबर: दूसरा वनडे (निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट)
  • 23 सितंबर: तीसरा वनडे (निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट)
  • 27 सितंबर – 30 सितंबर: पहला 4-दिवसीय टेस्ट (निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट)
  • 05 अक्टूबर – 08 अक्टूबर: दूसरा 4-दिवसीय टेस्ट (नरेंद्र मोदी स्टेडियम ‘B’ ग्राउंड, अहमदाबाद)
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button