खेल

एक रेस में आए 2 मेडल, दिलीप गावित का गोल्ड तो मोहम्मद बासिल का सिल्वर, भारत ने मचाया धमाल

ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। पुरुषों की 100 मीटर T47 फाइनल रेस में भारत ने एक साथ गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए। दिलीप गावित ने शानदार वापसी करते हुए रेस के आखिरी हिस्से में जबरदस्त तेजी दिखाई और 10.71 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया। तो वहीं इसी रेस में मोहम्मद बासिल ने सिल्वर अपने नाम किया।

दिलीप और बासिल ने रचा इतिहास

दिलीप गावित रेस के एक समय चौथे स्थान पर चल रहे थे, लेकिन आखिरी पलों में उन्होंने अपनी रफ्तार बढ़ाई और सभी को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा कर लिया। 10.71 सेकंड में उन्होंने फिनिशिंग लाइन को पार किया। वहीं भारत के मोहम्मद बासिल एम ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 10.83 सेकंड के समय के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने इंग्लैंड के केविन सैंटोस को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

मुरली श्रीशंकर ने जीता सिल्वर

दिलीप और बासिल के इतिहास रचने से कुछ मिनट पहले ही पुरुष लॉन्ग जम्प में मुरली श्रीशंकर ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 8.09 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई, इसके साथ वह चौथे राउंड तक लीड कर रहे थे। लेकिन फिर जमैका के टेजे गेल ने 8.15 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मुरली ने पांचवें प्रयास में उन्होंने 7.94 मीटर की छलांग लगाई। जिसके कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

मनप्रीत कौर पदक से चूकीं

महिलाओं के शॉट पुट फाइनल में भारत की मनप्रीत कौर बहुत कम अंतर से मेडल जीतने से चूक गई। उन्होंने 17.49 मीटर के अपने बेस्ट थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया। मनप्रीत ज्यादातर समय मेडल की दौड़ में बनी रहीं, लेकिन लॉयड्रिशिया कैमरन ने फाइनल राउंड में 17.87 मीटर का निर्णायक थ्रो करके ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया और भारतीय खिलाड़ी पोडियम से बाहर रह गईं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button