मनोरंजन

‘रामायण’ के एक नहीं दो ट्रेलर होंगे रिलीज, सीबीएफसी से मिली मंजूरी, रिलीज डेट


रणबीर कपूर की ‘रामायण’ साल की मच अवेटेड फिल्म है. फिलहाल फैस इसके ट्रेलर का इंतजार रहे हैं. गौरतलब है कि नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म का पहला ऑफिशियल ट्रेलर जल्द ही रिलीज़ होने वाला है. इन सबके बीच सेंट्रल बोर्ड ऑ फिल्म सर्टिफिकेशन से ‘रामायण’ के ट्रेलर को  मंज़ूरी भी मिल चुकी है. वहीं सीबीएफसी सर्टिफिकेट के मुताबिक ‘रामायण’ के दो ट्रेलर रिलीज किए जाएंगे. वहीं इसका रनटाइम भी रिवील हो गया है.

‘रामायण’ के दो ट्रेलर होंगे रिलीज
सीबीएफसी से मिले सर्टिफिकेट के मुताबिक, फिल्म के ट्रेलर को 15 जुलाई को ‘यू’ (यूनिवर्सल) सर्टिफिकेट मिला है, जिसका मतलब है कि इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी उम्र के दर्शक देख सकते है. दिलचस्प बात यह है कि यह ट्रेलर ज्यादातर दूसरे थिएट्रिकल प्रीव्यू की तुलना में काफी लंबा है.

‘रामायण’ ट्रेलर का रनटाइम हुआ रिवील
सीबीएफसी की वेबसाइट पर अभी ट्रेलर के दो वर्जनन लिस्टेड हैं. जहां एक ट्रेलर का टाइटल ‘ट्रेलर – रामायण 3D’ है. इसका रनटाइम 4 मिनट 15 सेकंड है. वहीं दूसरे का टाइटल ‘ थिएट्रिकल ट्रेलर रामायण 3D’ है. इसका रनटाइम 4 मिनट का है. अब यह देखना बाकी है कि जो ट्रेलर ऑनलाइन रिलीज होगा, उसमें फैंस को 15 सेकंड का ज्यादा फुटेज मिलेगा या वह हिस्सा सिर्फ बड़े पर्दे पर देखने वालों के लिए रखा जाएगा.

‘रामायण’ का ट्रेलर कब होगा रिलीज
ट्रेलर को सीबीएफसी सर्टिफिकेशन तब मिला है, जब मेकर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से अनाउंसमेंट की थी कि “भारत से दुनिया तक, ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगा.” टीम ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया, “हजारों सालों से, ‘रामायण’ ने धर्म, मर्यादा, साहस और करुणा के अपने सदाबहार आदर्शों से पीढ़ियों को प्रेरित किया है. अब, यह एक नई यात्रा शुरू कर रही है. भारत की सबसे महान सांस्कृतिक महागाथाओं में से एक, जिसे दुनिया के सामने ऐसे पैमाने पर पेश किया जा रहा है, जैसा भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं किया गया.”

‘रामायण’ स्टारकास्ट
 नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ में कई बड़े कलाकार हैं, जिनमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नज़र आएंगे. नमित मल्होत्रा ​​द्वारा प्रोड्यूस की गई इस महागाथा का म्यूजिक एआर रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है. खबरों के मुताबिक  ट्रेलर को अगले हफ्ते कॉमिक-कॉन में भी दिखाया जाएगा, जहां स्टार कास्ट, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के पैनल डिस्कशन में शामिल होने की उम्मीद है.

‘रामायण’ कब होगी रिलीज?
 दो हिस्सों वाली इस फिल्मी गाथा में, ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 के समय रिलीज होने वाली है. वहीं, फ़्रैंचाइजी का दूसरा हिस्सा ‘रामायण: पार्ट 2’, दिवाली 2027 में रिलीज हो.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button