जरा हट के

अमेरिका में कितने की मिलती है हरी मिर्च? भारतीय महिला ने बताया भाव, दाम सुन लोगों ने पकड़ लिया माथा!

अमेरिका के एक सुपरमार्केट में हरी मिर्च की कीमत देखकर भारतीय महिला हैरान रह गई. वीडियो वायरल होने के बाद लोग भारत और अमेरिका की महंगाई की तुलना करते हुए मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

भारत में सब्जी खरीदने जाएं तो अक्सर दुकानदार हरी मिर्च और धनिया बिना पैसे लिए ही थैले में डाल देता है. कई लोग तो इसे खरीदते समय अलग से कीमत पूछते भी नहीं हैं. लेकिन दुनिया के कई देशों में यही हरी मिर्च इतनी महंगी बिकती है कि उसकी कीमत सुनकर भारतीयों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला हरी मिर्च की कीमत देखकर हैरान रह जाती है. वीडियो देखने के बाद लोग भारत और अमेरिका की कीमतों की तुलना करते हुए तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भारतीय महिला अमेरिका के एक सुपरमार्केट में सब्जियां खरीदने पहुंचती है. खरीदारी के दौरान उसकी नजर हरी मिर्च के पैकेट पर पड़ती है. जैसे ही वह उसकी कीमत देखती है, वह हैरान रह जाती है. महिला तुरंत अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर देती है और लोगों को वहां की कीमतें दिखाती है. वह कहती है कि अमेरिका में सब्जियां खरीदना कई बार ऐसा लगता है, जैसे कोई महंगी चीज खरीद रहे हों.

थोड़ी-सी मिर्च, लेकिन कीमत सैकड़ों रुपये
वीडियो में महिला बताती है कि पैकेट में करीब 114 ग्राम हरी मिर्च है. अगर इसकी कीमत को प्रति किलो के हिसाब से देखा जाए, तो यह लगभग 700 रुपये प्रति किलो के आसपास पड़ती है. वहीं जिस छोटे डिब्बे में करीब 15 से 20 हरी मिर्च हैं, उसकी कीमत लगभग 400 रुपये बताई गई है. महिला यह भी कहती है कि भारत में कई जगह सब्जी खरीदने पर दुकानदार हरी मिर्च मुफ्त में दे देता है, जबकि अमेरिका में उसी मिर्च के लिए अच्छी-खासी रकम खर्च करनी पड़ती है. यही बात लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो को नेहा जैन ने अपने इंस्टाग्राम @neha_in_usa पर शेयर किया है. शेयर करते ही यह वीडियो तुरंत वायरल हो गया अब तक इसे 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और 4 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है. कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर अपनी राय भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा- “महंगाई भारत में भी बढ़ रही है, लेकिन यहां मिर्च की हालत अभी इतनी नहीं हुई है.” वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए लिखा-“अब तो अमेरिका जाकर मिर्च की खेती करनी पड़ेगी.” एक अन्य यूजर ने कहा कि अमेरिका में लोगों की कमाई भी ज्यादा होती है, इसलिए वहां सामान की कीमतें भी उसी हिसाब से होती हैं. कुछ लोगों ने भारत की तारीफ करते हुए लिखा कि यहां आज भी कई सब्जी वाले हरी मिर्च और धनिया बिना पैसे लिए दे देते हैं. एक यूजर ने लिखा-“मेरा भारत महान, यहां छोटी-छोटी चीजों में भी अपनापन दिखता है.” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. कई लोग इसे देखकर हैरान हैं, तो कई लोग इसे भारत और अमेरिका की लाइफस्टाइल और महंगाई के अंतर से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, अलग-अलग देशों में वस्तुओं की कीमतें वहां की आय, खेती, आयात-निर्यात और स्थानीय बाजार पर निर्भर करती हैं. फिर भी हरी मिर्च जैसी रोजमर्रा की चीज की इतनी ज्यादा कीमत ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button