मनोरंजन

भारत में ₹1800 करोड़ का तूफान, जापान में कैसी रही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की शुरुआत? देगी RRR को टक्कर!

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी दुनियाभर में 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं. आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया. फिल्म जापान में रिलीज हो गई है. जिसकी टक्कर यश की ‘दंगल’, ‘आरआरआर’, ‘साहो’, ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘पठान’, ‘सालार’, ‘जवान’, ‘रंगस्थलम’ (1610), ‘देवरा’, ‘बाहुबली 2’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों से हैं. लेकिन पहले दिन कैसी रही कमाई चलिए ये भी जान लीजिए.

भारत में बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ रुपये का सुनामी जैसा कारोबार करने वाली रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने जहां हर बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया, वहीं अब सबकी नजरें जापान पर थीं. उम्मीद थी कि जिस फिल्म ने भारतीय दर्शकों को दीवाना बनाया और दुनियाभर में करोड़ों की कमाई की, वह जापानी बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार आगाज करेगी. लेकिन शुरुआती आंकड़ों ने कहानी में दिलचस्प मोड़ ला दिया.

इस एक्शन फ्रेंचाइजी की जापान में ओपनिंग बेहद धीमी रही. फिल्म पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुई. फिल्म को जापान में करीब 80 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. जापान के बॉक्स ऑफिस ट्रैकर ‘मिमोरिन’ के मुताबिक, दोपहर 2 बजे तक 57 लोकेशन्स पर सिर्फ 449 टिकट ही बिके थे. दिन खत्म होने तक यह संख्या बढ़कर करीब 900 दर्शकों तक पहुंची. इतना ही नहीं, रिलीज के पहले तीन दिनों में भी फिल्म जापान के टॉप-25 बॉक्स ऑफिस चार्ट में जगह नहीं बना सकी. 

इस कमजोर शुरुआत का असर भारतीय फिल्मों की जापान में सबसे बड़ी ओपनिंग की सूची पर भी पड़ा. टॉप-10 में जगह बनाने के लिए फिल्म को पहले दिन 1300 से ज्यादा एडमिशन की जरूरत थी, जो सलमान खान की ‘टाइगर 3’ के नाम दर्ज है. लेकिन ‘धुरंधर’ यह आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी. इससे पहले ‘पुष्पा 2’ भी इस सूची में जगह बनाने से चूक गई थी.







Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button