अन्य राज्य

जंतर-मंतर पर CJP का धरना 11वें दिन भी जारी, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक का शुगर लेवल गिरा

नई दिल्ली: जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का धरना मंगलवार को 11वें दिन भी जारी रहा। वहीं, भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत अब बिगड़ने लगी है। अनशन के तीसरे दिन उनका ब्लड शुगर लेवल काफी गिर गया। इसे लेकर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने उनके स्वास्थ्य पर गहरी चिंता जताई है। वांगचुक का ब्लड प्रेशर 117/60, ऑक्सीजन लेवल 96 और पल्स रेट 92 है, जबकि उनका ब्लड शुगर लेवल सामान्य से नीचे 66 पर आ गया है। उनकी जांच करने वाले डॉक्टर ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बिना खाए-पिए रहना बेहद मुश्किल है।

सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने चेतावनी दी है कि वांगचुक की हालत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। अगर उन्हें कुछ भी होता है, तो इसके लिए सीधे तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार होंगे। जंतर मंतर पर पुलिस की भारी तैनाती और लोगों को रोकने के आरोप लगाते हुए दिपके ने कहा कि आम नागरिकों को वहां जाने के लिए पहचान पत्र की क्या जरूरत है।

भाजपा पर तीखा हमला

वहीं, दीपके ने प्रदर्शनकारियों की तुलना “वायरस” से करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, “वे (भाजपा नेता) हमें वायरस कहते हैं। हम वायरस नहीं हैं। भाजपा नेताओं को आना चाहिए, क्योंकि धर्मेंद्र प्रधान नाम के ‘वायरस’ के खिलाफ एक टीका, एक एंटी-वायरस मौजूद है।” दीपके ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही है, जबकि वे महज छात्रों, शिक्षा प्रणाली और जवाबदेही से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button