मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में आज मौसम से सावधान! इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 

जबलपुर. मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम खुशनुमा बना हुआ है. तेज हवा और बारिश का दौर जारी है. बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं. राज्य में मानसून दस्तक दे चुका है. आज यानी एक जुलाई 2026 को भी प्रदेश में मौसम सुहाना बना रहेगा. बारिश की फुहारों से गर्मी से राहत मिलेगी और ठंडी हवा मन को सुकून देगी. वहीं आज राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने इसके मद्देनजर अलर्ट भी जारी किया है और लोगों से सावधान रहने की अपील की है.

मौसम विभाग ने आज चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ये जिले हैं- मंडला, बालाघाट, शहडोल और डिंडौरी. यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इन जिलों में ‘वेरी हेवी रेनफॉल’ यानी 115.6 मिलीमीटर से लेकर 204.4 मिलीमीटर तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही इन जिलों में बादलों की गरज और बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. वहीं आज देवास, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भी भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है.

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने भोपाल, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, भिंड, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, गुना, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मऊगंज, दतिया, मुरैना, शाजापुर, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, सतना, दमोह, सिवनी, अनूपपुर, टीकमगढ़, सिंगरौली, उमरिया, कटनी, नरसिंहपुर, पन्ना, सागर, छतरपुर, निवाड़ी और मैहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. वहीं आज बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और रुक-रुककर बारिश का दौर भी देखने को मिलेगा.

गरज-चमक और भारी बारिश के दौरान रहें सावधान
1. गरज-चमक के दौरान घर के अंदर रहें और सभी दरवाजे बंद रखें. अगर बहुत ज्यादा जरूरी हो, तभी यात्रा करें.
2. पेड़, बिजली के खंभे, अस्थायी शेड और कमजोर संरचनाओं के नीचे न खड़ें हों. खुले में भी काम न करें.
3. कंक्रीट के फर्श पर न लेटें. कंक्रीट की दीवारों का सहारा भी न लें.
4. गरज-चमक के दौरान बिजली उपकरणों के प्लग निकाल दें. उन सभी वस्तुओं से दूर रहें, जो बिजली का संचालन करती हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button