अन्य राज्यराष्ट्रीय

अंबाला में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत; 30 के दबे होने की आशंका

 अंबाला। हरियाणा के अंबाला के गांव घुलकोट में रविवार शाम निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। 30 मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

अब तक 9 मजदूरों को बाहर निकाला गया है। उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर 5 जेसीबी मलबे को हटाने में जुटी है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।

एसडीएम और भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा मौके पर पहुंचे हैं। चारों मृतकों की पहचान हुई है। राजेंद्र अंबाला के सोण्डा गांव का, जबकि कलिया यूपी के बाराबंकी का रहने वाला था। तीसरे मृतक की पहचान यूपी के बहराइच का 50 वर्षीय शास्त्री के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान पंजाब के गांव  डांग डेरा निवासी रूप सिंह के तौर पर हुई है। 

रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए वैकल्पिक लाइट की भी व्यवस्था की गई है। मलबा हटाने के लिए हाइड्रा का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button