जरा हट के

ये है दुनिया की सबसे शक्की महिला, हर दिन लेती है पति की परीक्षा

शादीशुदा जिंदगी में हल्का-फुल्का शक कई जोड़ों में देखा जाता है, लेकिन ब्रिटेन की एक महिला ने शक को पूरी तरह नया रूप दे दिया है. डेबी वुड नाम की इस महिला को दुनिया की सबसे शक्की पत्नी कहा जा रहा है. वे अपने पति स्टीव पर इतना भारी शक करती हैं कि घर लौटते ही उन्हें लाई डिटेक्टर (पॉलीग्राफ) मशीन से परीक्षा देनी पड़ती है.

डेबी को ओथेलो सिंड्रोम नाम की गंभीर मानसिक समस्या है, जिसमें व्यक्ति अपने जीवनसाथी पर बिना वजह अत्यधिक शक करता है. इस बीमारी की वजह से डेबी ने पति स्टीव की जिंदगी को नर्क बना रखा है. स्टीव को हर दिन काम से लौटते ही अपनी वफादारी साबित करनी पड़ती है. लेकिन प्यार की खातिर पति ये टेस्ट हर दिन देता है और पास भी करता है.

हर तरफ से रखती है नजर
ऐसा नहीं है कि लाई डिटेक्टर मशीन से टेस्ट के बाद पत्नी का मन मान जाता है. लाई डिटेक्टर टेस्ट के अलावा डेबी उनके मोबाइल फोन, मैसेज, कॉल हिस्ट्री और सोशल मीडिया को भी नियमित रूप से चेक करती हैं. स्टीव को टीवी पर महिलाओं वाले कोई भी कार्यक्रम देखने की मनाही है. अगर कहीं कोई महिला दिख जाए तो डेबी तुरंत टीवी बंद करवा देती हैं. वे पति को अकेले बाहर जाने की भी इजाजत नहीं देती. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और रिपोर्ट्स में स्टीव ने खुद बताया है कि वे इस स्थिति में बहुत परेशान हैं, लेकिन पत्नी की बीमारी को समझते हुए साथ निभा रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार ओथेलो सिंड्रोम (जिसे डेल्यूजनल जेलसी डिसऑर्डर भी कहते हैं) एक दुर्लभ लेकिन गंभीर मानसिक स्थिति है. इसमें व्यक्ति को लगातार यह भ्रम रहता है कि उसका साथी धोखा दे रहा है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button