मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर चला ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का जादू, 5 फिल्मों को रौंद बनाया तगड़ा रिकॉर्ड 

हफ़्तों तक अच्छी-खासी चर्चा बटोरने के बाद, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ आखिरकार सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज हुई है. वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का बॉबी देओल की बंदर और राम चरण की पेद्दी से क्लैश हुआ है. बावजूद इसके इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग की है. चलिए यहां जानते हैं ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है?

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?
डेविड धवन के स्टाइल में निर्देशित ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को रिलीज के पहले दिन दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. वैसे भी इस शुक्रवार को बंदर के अलावा कोई और बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई है. बॉबी देओल की बंदर एक अलग जॉनर की फिल्म है. वहीं राम चरण की पेद्दी भी साउथ में ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर रही है. ऐसे में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो वरुण धवन स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.50 करोड़ की कमाई की है.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 17.0 फीसदी दर्ज की गई है.

‘है जवानी तो इश्क होना है’ बनी साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने रिलीज के पहले दिन दमदार पफॉर्म किया है. सिनेमाघरों में मौजूद तमाम नई और कुछ हफ्तों पुरानी फिल्मों की भीड़ के बीच भी ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही और इसी के साथ इसने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये जोड़े. वहीं अब ये बॉलीवुड की साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन हई है. इसने ‘इक्कीस’ के 7.28 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

2026 की बॉलीवुड की टॉप ओपनिंग (नेट) फिल्में

  1. धुरंधर 2 – 145 करोड़
  2. बॉर्डर 2 – 32.1 करोड़
  3. भूत बंगला – 18.31 करोड़
  4. ओ’रोमियो – 9.01 करोड़
  5. ‘है जवानी तो इश्क होना है- 7.50 करोड़
  6. द राजा साब (हिंदी)-6 करोड़
  7. इक्कीस – 7.28 करोड़
  8. पति पत्नी और वो दो – 4.38 करोड़
  9. मर्दानी 3-4 करोड़
  10. हैप्पी पटेल-1.25 करोड़
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button