तकनीकी

सिर्फ नया Siri ही नहीं, iOS 27 में मिलेंगे एक से बढ़कर एक फीचर्स

iOS 27 All Features: ऐप्पल की iOS 27 अपडेट से अगले हफ्ते पर्दा उठ जाएगा. आईफोन यूजर्स इस सॉफ्टवेयर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सबकी नजरें इस अपडेट के साथ आने वाले सिरी के एआई वर्जन पर टिकी हुई हैं, जो अब केवल असिस्टेंट न रहकर चैटबॉट की तरह काम करेगा. इसके साथ-साथ ऐप्पल कैमरा और फोटोज समेत कई ऐप्स के शानदार अपडेट लाने वाली है, जिनके बारे में कम चर्चा हो रही है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि iOS 27 अपडेट में अपग्रेडेड सिरी के अलावा और क्या-क्या फीचर्स आ रहे हैं.

नई अपडेट में ऐप्पल विजुअल इंटेलीजेंस को कैमरा कंट्रोल बटन से कैमरा ऐप में मूव कर रही है. इसमें यूजर को पहले से मौजूद फोटो, वीडियो, पोर्ट्रेट मोड के साथ नया सिरी मोड भी मिलेगा. अपडेट के बाद यूजर विजुअल इंटेलीजेंस से ऑब्जेक्ट्स, प्लांट्स, एनिमल्स, बुक्स और दूसरी चीजों की पहचान कर सकेंगे. इसमें नया कैलोरी स्कैनिंग फीचर भी मिलने वाला है.

फोटोज ऐप

फोटोज ऐप में ऐप्पल इंटेलीजेंस टूल्स सेक्शन होगा, जिसमें यूजर को फोटो को एक्सटैंड और रिफ्रेम करने का ऑप्शन मिलेगा. ऐसे भी कयास हैं कि यूजर नैचुरल लैंग्वेज में प्रॉम्प्ट देकर भी फोटो एडिट कर पाएंगे. iOS 27 के अगले वर्जन में वॉइस-बेस्ड फोटो एडिटिंग फीचर भी आने वाला है.


फोल्डेबल आईफोन इंटरफेस

ऐप्पल सितंबर में फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करेगी. इसमें iOS 27 अपडेट के साथ ही लॉन्च किया जाएगा. इसे देखते हुए भी नई अपडेट में फोल्डेबल इंटरफेस जोड़ा जा रहा है.

वॉलेट ऐप

नई अपडेट में वॉलेट ऐप को भी नया Create a Pass ऑप्शन मिल रहा है. इसकी मदद से यूजर किसी भी मूवी टिकट, कॉन्सर्ट पास, मेंबरशिप कार्ड्स को स्कैन कर उसका डिजिटल पास जनरेट कर पाएंगे. साथ ही कंपनी इसमें एआई बिल स्प्लिटिंग फीचर भी ऐड कर रही है, जो ऐप्पल कैश के साथ काम करेगा. 

शॉर्टकट

iOS 27 अपडेट से शॉर्टकट क्रिएट करने का तरीका भी बदलने वाला है. नई अपडेट आने के बाद यूजर नैचुरल लैंग्वेज में सिरी को बता सकेंगे कि उन्हें शॉर्टकट में क्या करना चाहते हैं और सिरी अपने आप इसे जनरेट कर देगी.

ये होंगे बाकी फीचर्स

बाकी फीचर्स की बात करें तो यूजर को कस्टम वॉलपेपर जनरेट करने का ऑप्शन मिलेगा. सफारी में चार टैब के साथ अपडेटेड होम पेज आ रहा है. कैलेंडर ऐप में नए एआई फीचर्स मिलेंगे और सिरी दूसरी ऐप्स से भी इवेंट आदि की जानकारी निकाल सकेगा. इसी तरह वेदर ऐप में भी नए मोड जोड़े जा रहे हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button