बर्थडे से पहले खुली बॉयफ्रेंड की पोल, गर्लफ्रेंड ने गुस्से में 57000 के केक को किया आग के हवाले!

अमेरिका के लुइसियाना में एक बेकरी को एक बड़ा और खास ऑर्डर मिला था. एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के जन्मदिन के लिए लगभग 600 डॉलर (करीब 57,000 रुपये) का कस्टम केक बनवाया था. यह केक करीब 75 लोगों के लिए तैयार किया गया था और पूरी पार्टी की तैयारी हो चुकी थी. लेकिन उसी दिन कहानी अचानक बदल गई. महिला को कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड की बेवफाई के बारे में पता चला. इसके बाद उसने पूरी जन्मदिन पार्टी कैंसिल कर दी.
पार्टी कैंसिल करने के बाद महिला ने बेकरी से कहा कि अब उसे केक नहीं चाहिए. लेकिन उसने एक और हैरान करने वाली मांग की. उसने बेकरी से कहा कि इस केक को कैमरे के सामने नष्ट किया जाए और उसका वीडियो बनाया जाए. इसके लिए उसने अतिरिक्त 100 डॉलर देने की भी पेशकश की.
बेकरी ने केक को जलाकर खत्म किया
बेकरी की मालिक जूली फ्रेडेला ने इस पूरे मामले का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने केक को तोड़ने के बजाय उसे आग लगाकर जला दिया.वीडियो में देखा गया कि बड़ा सा केक आग की लपटों में घिर जाता है, उसकी क्रीम पिघलने लगती है और धीरे-धीरे पूरा केक काला पड़ जाता है. यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया
बेकरी मालिक का बयान और प्रतिक्रिया
जूली फ्रेडेला ने वीडियो में मजाकिया अंदाज में बॉयफ्रेंड “जोनाथन” को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, लेकिन साथ ही उसके कथित धोखे पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि- “हम धोखा देने वालों को पसंद नहीं करते.” उन्होंने यह भी बताया कि ग्राहक ने उन्हें केक नष्ट करने का ही निर्देश दिया था, इसलिए उन्होंने वही किया जो उनसे कहा गया था.
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला गया, यह तेजी से वायरल हो गया. लोगों ने इस घटना को देखकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने इसे “रिश्ते के अंत का प्रतीक” बताया, तो कुछ ने इसे “अजीब लेकिन संतोषजनक” अनुभव कहा. कई यूजर्स ने लिखा कि उन्होंने पहली बार किसी केक को इस तरह जलते हुए देखा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आईं- एक यूजर ने कहा कि यह दृश्य अजीब होने के बावजूद दिलचस्प था. दूसरे ने इसे-“ग्राहक संतुष्टि का अनोखा तरीका” बताया.
कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि इतना महंगा केक नष्ट करना सही था या नहीं. कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया.स्वाभाविक है.



