राष्ट्रीय

‘अपनी बात कहने में कभी हिचकिचाते नहीं थे’, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी की पोस्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। नाना पाटेकर को आज गुरुवार सुबह 5:20 बजे कार्डियक अरेस्ट आया। 45 मिनट तक सीपीआर देने के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

दिग्गज अभिनेता के निधन से देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर गोवा के मुख्यमंत्री ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी है।

पीएम मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, ‘नाना पाटेकर जैसी तीव्रता, अनोखापन और दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है। उन्होंने हर किरदार में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता का परिचय दिया और हमें ऐसे पात्र दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उन्हें उनके बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी सराहा जाता था; वे अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे।’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button