उत्तरप्रदेश

राम रथ और पुष्पक विमान बढ़ाएंगे अयोध्या के दीपोत्सव की शान, सरयू में फ्लोटर्स भी तैरते नजर आएंगे

अयोध्या: इस बार दीपोत्सव पर अयोध्या को रामायण की थीम पर सजाया जाएगा। रामनगरी में सजावटी द्वार, वे-फाइंडर, सेल्फी पॉइंट और मंच के साथ राम रथ और पुष्पक विमान भी नजर आएंगे। इसके साथ ही सरयू में तैरते फ्लोटर्स भी दीपोत्सव की भव्यता बढ़ाएंगे।

6 से 8 नवंबर तक होंगे कई आयोजन

पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि दीपोत्सव में 6 से 8 नवंबर तक कई आयोजन होंगे। इस दौरान 10 प्रमुख स्थानों पर थीम आधारित वे-फाइंडर लगाए जाएंगे। इनके जरिए लोगों को संबंधित स्थानों की जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही वर्टिकल स्क्रीन पर भी लोगों को शहर के बारे में बताया जाएगा।

नए कलेवर में दिखेगा रामकथा पार्क का मंच

रामकथा पार्क का मंच नए कलेवर में दिखेगा। यहां लाइट ऐंड साउंड के साथ एलईडी स्क्रीन और थीम आधारित रंगीन कपड़ों का भी इस्तेमाल होगा। दोनों ओर सीढ़ियां, पुष्प सज्जा, रंगोली, पर्दे और मंच पर बैठने की व्यवस्था होगी।

दीपोत्सव मेले में बनेंगे 20 सेल्फी पॉइंट

दीपोत्सव मेला में राम कथा पार्क और राम की पैडी पर 10-10 सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे। इसी तरह 3डी कलाकृतियां लगाई जाएंगी। इसी कड़ी में लता मंगेशकर चौक से राम की पैड़ी मार्ग तक आर्ट इंस्टॉलेशन लगाए जाएंगे।

रास्तों पर लगेंगे फ्लैग पोल

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि राम की पैड़ी के पास पुष्पक विमान थीम पर इंस्टॉलेशन लगेगा। राम रथ और झांकी सजाई जाएगी। राम दरबार बनेगा। रामकथा पार्क के पास भरत मिलाप मंच और पाथवे बनेंगे। रास्तों पर फ्लैग पोल भी लगाए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button