अन्य राज्य

POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री का बेटा गिरफ्तार

नेशनल डेस्कः केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे भगीरथ को पॉक्सो मामले में पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले बंडी संजय कुमार ने एक बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने अपने बेटे को पुलिस के समक्ष पेश होने और जांच में सहयोग करने को कहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि उनके बेटे का कहना है कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया, ”आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।” बंडी संजय कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”सत्यमेव जयते। कानून और न्यायपालिका के प्रति पूर्ण सम्मान के साथ, आज मेरे बेटे बंडी भगीरथ को हमारे अधिवक्ताओं के माध्यम से तेलंगाना पुलिस के समक्ष जांच के लिए पेश किया गया।” यह घटनाक्रम तेलंगाना उच्च न्यायालय द्वारा मामले में भगीरथ को अंतरिम राहत देने से इनकार किये जाने के एक दिन बाद हुआ है।

पुलिस ने भगीरथ के खिलाफ आठ मई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। शिकायत 17 वर्षीय लड़की की मां ने दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि भगीरथ के उसकी बेटी के साथ संबंध थे और उसने लड़की का यौन उत्पीड़न किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button