बेटी को जन्म देते ही हैरान रह गई मां, सदमे में चला गया बाप, DNA टेस्ट में खुला सालों पुराना राज!

जन्म के समय बच्चे की शक्ल-सूरत देखकर माता-पिता खुशी से झूम उठते हैं, लेकिन चीन के एक कपल के साथ ठीक उलटा हुआ. बेटी को जन्म देते ही मां हैरान रह गई और पिता सदमे में चला गया. कारण था- उनकी बेटी सुनहरे बालों और नीली आंखों वाली दिख रही थी, जबकि दोनों माता-पिता शुद्ध चीनी थे.
यह घटना चीन के जियांगसू प्रांत में हुई. नवजात बच्ची को देखकर परिवार वाले हैरान थे. बच्ची की त्वचा गोरी, बाल घुंघराले सुनहरे और आंखें नीली थी. वो किसी रूसी या यूरोपीय बच्ची जैसी दिख रही थी. परिवार को शक हुआ कि कहीं अस्पताल में बच्ची बदल तो नहीं गई. चिंतित होकर उन्होंने कई DNA टेस्ट करवाए. हर टेस्ट में एक ही नतीजा निकला— बच्ची 100% उनकी जैविक संतान है. फिर सवाल उठा कि आखिर यह अनोखी शक्ल-सूरत कहां से आई?
खुला सालों पुराना राज
इसके बाद पिता ने परिवार की जड़ों की तहकीकात शुरू की. पुराने रिकॉर्ड खंगाले गए, बुजुर्गों से बात की गई. आखिरकार रहस्य खुल गया. दरअसल, बच्ची के पिता के परदादा (great-grandfather) रूसी थे. उन्होंने चीन की हेनान प्रांत की एक महिला से शादी की थी और चीन में ही बस गए थे. रूसी परदादा 1985 में गुजर गए थे. उनके रूसी जीन कई पीढ़ियों तक छिपे रहे. जेनेटिक्स में इन्हें रिसेसिव जीन कहते हैं, जो कई generations तक छिपे रह सकते हैं और अचानक प्रकट हो जाते हैं जब माता-पिता दोनों तरफ से ये जीन बच्चे को मिल जाते हैं.



