‘अपनों ने ही खोली मोनालिसा की पोल’, BJP नेता का दावा-आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा फरमान

खरगोन: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा के आरोपों के बाद अब उसके परिवार के महिला पुरुष और बच्चे उसके विरोध में खड़े हो गए हैं। उन्होंने मोनालिसा के आरोपों से इतर साफ तौर पर कहा कि पूरा गांव गवाह है। मोनालिसा के मां-बाप एक साथ रहते हैं। उधर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मोनालिसा के किसी आपत्तिजनक वीडियो होने की आशंका जताते हुए फरमान द्वारा उसे ब्लैकमेल करने की बात कही।
अब मोनालिसा की मां चाची और कजिन भाई बहन खुल कर सामने आ गए हैं। मां लता ने कहा कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर मोनालिसा ने जो आरोप लगाए हैं वह बिल्कुल गलत है। मोनालिसा के साथ फिल्म शूटिंग के दौरान परिवार का कोई ना कोई सदस्य 24 घंटे साथ रहता था। उस दौरान कभी भी सनोज मिश्रा के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की।
परिजन में किसी से बात नहीं कर रही, झूठ बोल रही वह
उन्होंने इस बात को भी गलत बताया कि मोनालिसा से परिवार की बात हो रही है, उन्होंने कहा कि मोनालिसा कस्बे में इधर-उधर बात करके दावा करती है कि वह परिजनों से टच में है।
15 दिन में पूरी बदल गई मोनालिसा, झूठे इल्जाम लगा रही
मोनालिसा की बुआ की लड़की ने कहा कि सिर्फ 15 दिन में न जाने क्या उसे खिला-खिला दिया कि वह झूठे इल्जाम लगा रही है। उन्होंने कहा कि डायरेक्ट सनोज मिश्रा घटनाक्रम के बाद यहां परिवार के साथ मिले और बहुत रोये।
पूरा परिवार सनोज मिश्रा के साथ खड़ा है
एक अन्य कजिन रुपन्ना ने कहा कि वह तो हमेशा मोनालिसा के साथ रही और ऐसे में छेड़छाड़ के आरोप बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि सनोज मिश्रा बहुत अच्छे व्यक्ति हैं,लेकिन मोनालिसा फरमान के कहने पर गलत आरोप लगा रही है। उसने कहा यदि मोनालिसा के कहने पर सनोज मिश्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है तो यह उनके साथ अन्याय होगा।
वह डायरेक्टर की हमेशा तारीफ करती रही
मोनालिसा की चाची ने कहा कि वह ढोंग करने का आरोप लगा रही है, जबकि मोनालिसा के मां-बाप ने कई दिनों तक ढंग से खाना नहीं खाया। उसने कहा कि परिवार का कोई ना कोई सदस्य उसके साथ फिल्म शूटिंग के दौरान 24 घंटे साये की तरह साथ रहता था और मोनालिसा ने कभी भी किसी भी तरह की गलत हरकत के बारे में कभी नहीं बताया। इससे उलट वह सनोज मिश्रा की हमेशा तारीफ करती थी और खुश रहती थी।
भाजपा नेता ने कही सनसनीखेज बात, फरमान पर आरोप
भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने तो सनसनीखेज बात सामने रखी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मोनालिसा परिवार और सनोज मिश्रा के खिलाफ आरोप लगा रही है, उससे तो लगता है कि फरमान खान के पास उसका कोई आपत्तिजनक वीडियो है और वह उसके फिल्मी करियर को तबाह करने करने के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि मोनालिसा नाबालिग है और फरमान ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर उससे शादी की है।
मोनालिसा ने जिहादी से ट्रेनिंग लेकर मुझपर आरोप लगाए
उधर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा कि, दुनियां में सभी जिहादी ही नहीं होते, कुछ पारधी घुमक्कड़ आदिवासी भी होते है। जिसमें मोनालिसा के पिता जयसिंह है बहन रूपपन्ना भाभी उनकी मां और कबीले के लोग भी हैं, जो हमेशा मेरा परिवार रहेंगे। मोनालिसा ने जिहादी से ट्रेनिंग लेकर मुझपर आरोप लगाए, लेकिन उनका पूरा समाज मेरे साथ है, क्योंकि सबको पता है कि मैने क्या कुछ नहीं किया, हम ये लड़ाई जीतेंगे और जिहादी बेनकाब होंगे।



