IPL 2024, DC vs RR: दिल्ली का अजेय रिकॉर्ड बरकार, राजस्थान को 20 रन से हराया

आईपीएल 2024 के मैच नंबर 56 में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन हराया। इस जीत के साथ दिल्ली का 200 से ज्यादा रन के टारगेट को डिफेंड करने का अजेय रिकॉर्ड बरकरार रहा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 221 रन बनाए। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 20 गेंद पर 50, अभिषेक पोरेल ने 36 गेंद पर 65 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 20 गेंद पर 41 रन बनाए। राजस्थान के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिए।
222 के टारगेट के जवाब में राजस्थान की टीम 8 विकेट पर 201 रन बना पाई। संजू सैमसन ने 86 रन बनाए। उनके विकेट पर विवाद हुआ। रियान पराग 27 और शुभम दुबे ने 25 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट 2 और आवेश खान 7 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए खलील अहमद, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। अक्षर पटेल और रसिख सलाम डार ने 1-1 विकेट लिए।
संजू सैमसन ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। शुभम दुबे और डोनोवन फरेरा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने। ऋषभ पंत ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। इशांत शर्मा और गुलबदीन नायब की वापसी हुई। राजस्थान रॉयल्स 10 मैच में 8 जीत के साथ आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली की जीत के साथ प्लेऑफ की रेस दिलचस्प बनी हुई है। राजस्थान रॉयल्स की टीम 11 मैच में 16 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैच में 12 अंक हैं।



