तकनीकी

गूगल मैप्स में आएगा नया विजुअल मोड, रास्ते दिखेंगे ज्यादा साफ

Google Maps New Feature : Google Maps पर रास्ता देखते समय अब तक आपको एक ही तरह का मैप डिजाइन नजर आता है, लेकिन आने वाले समय में इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है. Google अपने नेविगेशन ऐप के लिए एक नए High-Visibility Mode पर काम कर रहा है. इस फीचर के आने के बाद मैप के रंग पहले से अलग दिखाई देंगे. खास बात यह है कि इसका असर ऐप के लाइट और डार्क दोनों मोड पर पड़ेगा. नए विजुअल स्टाइल में सड़कों, पानी वाली जगहों और हरे-भरे इलाकों के रंगों को बदला जा रहा है, जिससे मैप देखने का एक्सपीरियंस मौजूदा डिजाइन से अलग हो सके, हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फीचर को आधिकारिक तौर पर पेश नहीं किया है.

Google Maps में कहां मिला नया फीचर?

रिपोर्ट के मुताबिक, Google Maps के Android ऐप के वर्जन 26.48.00.1027729593 में High-Visibility Mode देखा गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि इस ऑप्शन को एक्टिवेट करने पर यह ऐप के Map Style मेन्यू में दिखाई देता है. यहां यूजर्स को पहले से मौजूद Standard सेटिंग के साथ नया ऑप्शन भी मिल सकता है. इस नए मोड में मैप का पूरा लेआउट पहले जैसा ही रहता है, लेकिन अलग-अलग जगहों को दिखाने के लिए यूज होने वाले रंग बदल जाते हैं, हालांकि Google ने अभी तक इस फीचर की पुष्टि नहीं की है और न ही इसके लॉन्च की कोई तारीख बताई है.

डार्क मोड में ज्यादा नजर आएगा बदलाव

डार्क मोड में इस नए फीचर का असर और भी ज्यादा दिखाई देता है. रिपोर्ट के अनुसार, इसमें मैप का बैकग्राउंड लगभग काला हो जाता है. वहीं रास्ता बताने वाली नीली-हरी लाइन की जगह पर्पल रंग की लाइन दिखाई देती है. इसके साथ ही रूट के अंदर हल्के लैवेंडर रंग का यूज किया गया है. पानी वाली जगहों और हरे इलाकों के रंग भी पहले से गहरे दिखाई देते हैं, हालांकि सड़कों और जगहों के नाम पहले की तरह साफ नजर आते हैं.

नेविगेशन के बाकी फीचर्स रहेंगे पहले जैसे

इस बदलाव का असर फिलहाल सिर्फ मैप के विजुअल डिजाइन तक सीमित बताया गया है. नेविगेशन कंट्रोल, रास्ते पर मिलने वाले टर्न-बाय-टर्न निर्देश और स्क्रीन के निचले हिस्से में दिखाई देने वाला जानकारी पैनल पहले की तरह ही नजर आते हैं. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button