तकनीकी

मैकबुक से लेकर नए आईफोन तक, किफायती डिवाइसेस को भी धमाकेदार बना रही ऐप्पल

2026 के लिए ऐप्पल ने दमदार तैयारी की है और इस साल कंपनी की तरफ से 20 नए प्रोडक्ट्स देखने को मिलेंगे. इनमें सस्ते से लेकर महंगे प्रोडक्ट्स तक शामिल हैं. ऐप्पल के किफायती आईफोन, मैकबुक और आईपैड मॉडल अगले कुछ दिनों में लॉन्च होने वाले हैं. कम कीमत के बावजूद ऐप्पल इनमें दमदार फीचर्स देने वाली है. आइए एक नजर डालते हैं कि कंपनी के सस्ते मॉडल्स में क्या-क्या फीचर्स मिलने वाले हैं.

iPhone 17e- इसे 19 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है. किफायती कीमत वाला यह फोन कई शानदार अपग्रेड के साथ लॉन्च होगा. इसके लेटेस्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें आईफोन 17 वाली A19 चिप, MagSafe सपोर्ट, डायनामिक आईलैंड के साथ मॉडर्न डिजाइन, कंपनी का C1X मॉडम और N1 वायरलेस चिप के साथ आईफोन 17 वाला सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. ऐसे में बजट सेगमेंट में यह शानदार फोन हो सकता है. 

A18 चिपसेट वाला iPad 

ऐप्पल अपने एंट्री-लेवल आईपैड को भी अपडेट करने वाली है. इसकी सबसे बड़ी अपग्रेड प्रोसेसर के तौर पर होगी और अब इसमें A18 चिपसेट दिया जाएगा. इससे यह न सिर्फ करंट जनरेशन मॉडल से फास्ट होगा बल्कि अधिक रैम के साथ भी आएगा. अपग्रेडेड मॉडल में ऐप्पल इंटेलीजेंस फीचर भी होंगे. इसके साथ ऐप्पल के सबसे सस्ते आईपैड पर भी ऐप्पल इंटेलीजेंस की एंट्री हो जाएगी.

नई मैकबुक

अभी कंपनी के सबसे किफायती लैपटॉप की बात करें तो यह मैकबुक एयर है, लेकिन कंपनी एक और सस्ती मैकबुक लाने वाली है. इसे केवल मैकबुक नाम दिया जाएगा और इसकी कीमत 60,000-65,000 रुपये के बीच रह सकती है. बेसिक कंप्यूटिंग टास्क के लिए आने वाली इस मैकबुक में 12.9 इंच का डिस्प्ले, A18 Pro चिपसेट के साथ 8GB रैम दी जा सकती है. ऐप्पल इसे ब्लू, पिंक, येलो और सिल्वर आदि कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button