तकनीकी

क्या 7000mAh बैटरी वाला Realme 16 Pro 5G आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा?

Realme 16 Pro 5G Review: कुछ समय पहले रियलमी कंपनी ने अपना 16 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। मैंने 10 दिनों तक यह फोन इस्तेमाल किया और आज आपके लिए इसका रिव्यू लेकर आया हूं। आइए आपको इस फोन के साथ अपना एक्सपीरियंस बताता हूं।

Realme ने हमेशा से ही कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स देने की कोशिश की है। हाल ही में कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन Realme 16 Pro 5G लॉन्च किया और हमारे पास इसकी एक यूनिट रिव्यू के लिए भेजी। इस फोन के साथ कंपनी ने बैटरी और कैमरा परफॉर्मेंस की सीमाओं को एक बार फिर से चुनौती दी है। मैंने करीब 10 दिनों तक इस फोन को यूज किया और आपके साथ अपना एक्सीरियंस शेयर करने जा रहा हूं। मेरी कोशिश बताने की रहेगी कि रोजाना के इस्तेमाल में इस फोन ने कैसा परफॉर्म किया और किन लोगों को इसे खरीदना चाहिए और किन्हें दूसरे ऑप्शंस के बारे में सोचना चाहिए। तो आइए जानते हैं।

10 दिनों तक इस्तेमाल करने के बाद मैं यह कह सकता हूं कि कंपनी ने इस फोन के साथ बैलेंस बनाने की कोशिश की है। अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जिसकी बैटरी और कैमरा अच्छा हो और स्क्रीन शानदार, तो यह फोन आपके लिए है। अब अच्छाइयों की बात आ ही गई है तो इसी के बारे में पहले बात कर लेते हैं। फोन में 7000 mAh की बैटरी दी गई है। अगर आप हैवी यूजर भी हैं तब भी यह 2 दिन तक आराम से चल जाएगी। हालांकि, जो बात इसे अलग बनाती है वो है इसकी फास्ट चार्जिंग। 80W फास्ट चार्जर की मदद से यह लगभग 1 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है, जो काफी इंप्रेसिव है।

अब बात करते हैं कैमरा की। मैंने इससे इनडोर, आउटडोर हर तरह की लाइटिंग कंडीशंस में फोटो क्लिक की, और रिजल्ट्स काफी अच्छे थे। पीछे की तरफ 200MP का मेन कैमरा है जो दिन की रोशनी में अच्छी और साफ तस्वीरें लेता है। इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है, जो ठीक-ठाक काम करता है। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो बहुत ही क्रिस्प और डिटेल वाली तस्वीरें लेता है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए आप इससे अच्छी फोटोज क्लिक कर सकते हैं। इस फोन से क्लिक की हुई कुछ फोटोज आप यहां देख सकते हैं।

डिस्प्ले और डिजाइन बढ़िया

इसमें 6.78 इंच की AMOLED स्क्रीन है। इसकी ब्राइटनेस 6,500 nits तक जाती है, जो इसे अब तक के सबसे ब्राइट डिस्प्ले वाले फोन्स में से एक बनाती है। कड़क धूप में भी स्क्रीन साफ दिख रही थी। 144Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और गेमिंग बहुत स्मूथ होती है। हालांकि, फोन का वजन 192 ग्राम है जिसकी वजह से यह थोड़ा भारी लग सकता है। लेकिन, इसके मुड़े हुए किनारों की वजह से इसे हाथ में पकड़ना आसान है।

परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 मैक्स चिपसेट दिया गया है। रोजाना के काम हों या मल्टीटास्किंग, फोन कहीं भी अटकता नहीं है। बीजीएमआई और कॉल ऑफ ड्यूटी जैसे हैवी गेम्स इस पर अच्छे फ्रेम रेट पर चलते हैं और फोन जल्दी गर्म भी नहीं होता। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी UI 7.0 पर चलता है, जो इस्तेमाल करने में काफी आसान और साफ-सुथरा है। लेकिन, कंपनी को ब्लॉटवेयर्स के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।

कीमत भी जान लें

यह फोन तीन वेरिएंट्स में आया है। 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹31,999 है। 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस ₹33,999 रखा गया है। इसके अलावा टॉप मॉडल 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल का दाम ₹36,999 है।

हमारा फैसला

अगर आपकी प्राथमिकता बेहतरीन बैटरी बैकअप, शानदार फ्लैट डिस्प्ले और अच्छा कैमरा है, तो यह डिवाइस आपके लिए अच्छी च्वॉइस हो सकता है। हालांकि, गेमिंग सेंट्रिक डिवाइस चाहने वालों को दूसरे ऑप्शन देखने चाहिए। साथ ही मेरे हिसाब से फोन का सबसे कमजोर पक्ष इसकी कीमत ही है। अगर यह फोन थोड़ा और किफायती कीमत में आता है, तो सोने पर सुहागा वाली बात होती। इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस को देखते हुए मैं Realme 16 Pro 5G को 5 में से 4 स्टार दूंगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button