तकनीकी

TRAI के सामने Jio-Airtel और Vi की चालाकी, कॉलिंग प्लान तो निकाले लेकिन नहीं मानी पूरी बात, क्या कसर बाकी?

Jio-Airtel और Vi ने सस्ते कॉलिंग प्लान तो उतार दिए हैं लेकिन TRAI की तमाम शर्तों को नहीं माना है। दरअसल कंपनियों ने अभी 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाला कोई कॉलिंग प्लान पेश नहीं किया है। इसके अलावा Airtel और Vi ने सस्ते कॉलिंग प्लान वेबसाइट पर साफ-साफ नहीं दिखाए हैं।

TRAI के कहे अनुसार Jio, Airtel और Vi ने सस्ते कॉलिंग प्लान लॉन्च कर दिए हैं। ऊपर-ऊपर से यह TRAI के नियमों का पालन लगता है लेकिन यहां कुछ टेलीकॉम कंपनियां अभी भी अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आईं। दरअसल TRAI ने सस्ते वॉइस प्लान के साथ कुछ शर्तें भी तय की थीं, जिन्हें टेलीकॉम कंपनियों के लिए मानना जरूरी था। जिन्हें फिलहाल सभी टेलीकॉम कंपनियां फॉलो करते हुए नहीं दिख रही हैं।

इसमें हर तरह की वैलिडिटी के साथ सस्ते कॉलिंग प्लान पेश करना, उन्हें ऐप और वेबसाइट पर साफ-साफ दिखाना आदि शामिल था। हमारी पड़ताल में फिलहाल ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां इन नियमों को मानते हुए दिखाई नहीं दे रही हैं।

  • आम लोगों के कंधों से महंगे रिचार्ज प्लान का बोझ कम करने के लिए TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों से अनिवार्य तौर पर वॉइस और कॉलिंग प्लान लाने को कहा था और इनकी कीमत कम रखने के लिए भी कहा गया था।
  • इसके अलावा कंपनियों को 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले मौजूदा डेटा और कॉलिंग प्लान जितने ही एक्सक्लूसिव वॉयस और एसएमएस प्लान्स भी लाने को कहा गया था। इसके अलावा कंपनियों को पूरे महीने चलने वाले मंथली प्लान भी पेश करने को कहा गया था।
  • साथ ही 30 दिन या उससे लंबी वैलिडिटी जैसे 56 या 84 दिन के लिए भी कम से कम एक वॉयस-ओनली प्लान रखने के लिए कहा गया था।
  • हमारी पड़ताल में Jio, TRAI के सबसे ज्यादा आदेश सही तरह से मानती दिखी। Jio ने 30 दिन और उससे कम वैलिडिटी वाले कॉलिंग प्लान भी पेश किए हैं और उससे ज्यादा वैलिडिटी वाले प्लान भी उतारे हैं जैसे कि 84 दिन और 336 दिन वाला प्लान।
  • इसके अलावा Jio ने मंथली प्लान का ऑप्शन भी उपलब्ध करवा दिया है।
  • इसके अलावा Jio ने TRAI के प्लान साफ तौर पर TRAI Mandated Plans के नाम से ऐप और वेबसाइट पर पेश किए हैं।
  • हालांकि Jio की ओर से 56 दिन की वैलिडिटी वाला कोई वॉइस ओनली प्लान दिखाई नहीं दिया और साला कॉलिंग प्लान भी 336 दिन की वैधता के साथ आता है।
  • Airtel ने 30 दिन, उससे कम और मंथली प्लान पेश कर दिए हैं। इसके अलावा 84 दिन और 365 दिन वाला प्लान भी हाल ही में पेश कर दिया गया है। पहले ये दो प्लान नहीं उतारे गए थे।
  • Jio की तरह Airtel ने भी अभी तक 56 दिन की वैधता वाला कोई कॉलिंग प्लान पेश नहीं किया है।
  • इसके अलावा Airtel ने ऐप या वेबसाइट पर कॉलिंग प्लान को इस तरह से नहीं पेश किया है कि उन्हें साफ-साफ देखा जा सके या आसानी से ढूंढा जा सके। ये प्लान तमाम सभी प्लान के बीच खोए दिखते हैं और Jio की तरह TRAI-mandated plan का टैब कहीं नहीं दिखता है।
  • जाहिर तौर पर इससे लोगों को सस्ते कॉलिंग प्लान ढूंढने और रिचार्ज करने में परेशानी होगी।​
  • TRAI का निर्देश मानने के मामले में Vi की कहानी भी काफी हद तक Airtel जैसी ही दिखती है। Vi ने भी 30 दिन और उससे कम वैधता वाले प्लान के साथ मंथली कॉलिंग प्लान उतारा है।
  • इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में 84 दिनों वाला और 365 दिनों वाला कॉलिंग प्लान भी पोर्टफोलियो में शामिल कर दिया है। इन्हें शुरुआत में एक साथ पेश नहीं किया गया था।
  • इसके साथ ही Vi भी बाकी दोनों कंपनियों की तरह 56 दिन वाला कोई कॉलिंग प्लान पेश नहीं करती और न ही इन रिचार्ज प्लान को ऐप या वेबसाइट पर साफ-साफ दिखाती है। इससे Vi के ग्राहकों को भी सस्ते प्लान ढूंढने और रिचार्ज कराने में परेशानी हो सकती है।
  • ऐसे में कोई भी कंपनी TRAI के सभी नियमों का पालन करती नहीं दिखती लेकिन Jio ने बाकी दोनों कंपनियों से ज्यादा नियमों का पालन किया है। संभव है कि सभी कंपनियां अपनी कमियों को जल्द सुधार लेंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button