ज्योतिषी

Aaj Ka Rashifal 14 December 2025: क्या कहती है आज आपकी राशि? जानिए !

Aaj ka Rashifal 14 December 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा कन्या राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र वृश्चिक राशि में। मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- विरोधी सक्रिय रहेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा को बढ़ाएंगे, लेकिन जीत आपकी होगी और बेहतर स्थिति में आप आ जाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार आपका अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। बस प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। भावुक बने रहेंगे। बच्चों की सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- जो आपने व्यापारिक रूप से तैयार किया है डिजाइन किया है उसको इंप्लीमेंट करने की जरुरत है। कार्यरूप दें। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम होगी। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं, लेकिन धन का आवक बढ़ेगा। बस अभी रोक के रखें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी और एक सकारात्मक ऊर्जा आपमें बनी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- मन चितिंत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। अकारण भी चिंता बनी रहेगी। बाकी प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी होगी। व्यापार अच्छा है। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम, संतान की स्थिति काफी सुधर चुकी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा लाभप्रद होगी। सारी परिस्थितियां अनुकूल दिख रही हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- थोड़ा बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। वाहन इत्यादि धीरे चलाएं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button