खेल

सिर्फ 17 बॉल में पलट दिया मैच, नेहरा और गिल की मुट्ठी से छीन ली जीत, शशांक सिंह से भी दमदार पारी

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अब तक कई बड़े स्कोर देखने को मिले हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला. कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए दूसरे सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बनाया. इन सभी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया लेकिन पंजाब कि टीम ने बाद में बैटिंग की और 200 रन का पीछा करते हुए जीत हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स की टीम ने कुछ ऐसा किया जिसे अब तक इस सीजन में कोई टीम नहीं कर पाई थी. आईपीएल के 17वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल की 89 रन की पारी के दम पर गुजरात की टीम ने 199 रन बनाए. इसमें साई सुदर्शन के 33 और आखिरी में राहुल तेवतिया के 23 रन अहम रहे. 200 का लक्ष्य रखने के बाद टीम जीत को लेकर आश्वस्त थी क्योंकि शुरुआत में ही बड़े बल्लेबाजों को वह आउट करने में सफर हो चुके थे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button