शादी के बाद तापसी पन्नू का पहला इंटरव्यू, बोलीं- ‘टॉप पर कोई नहीं है, मैं जिंदगी को…’

नई दिल्ली. तापसी पन्नू बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने साउथ से बॉलीवुड में एंट्री मारी और अपनी एक्टिंग से लोगों को दंग किया. पिंक से लेकर हसीन दिलरुबा तक तापसी ने अपनी प्रोफेनल लाइफ में एक लंबा सफर तय किया है. मार्च में उन्होंने अपने जीवन का बड़ा फैसला किया और अपने उदयपुर में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो से शादी कर ली. गुपचुप इस शादी के बाद उनकी शादी से लेकर संगीत तक के वीडियो सामने आ रहे हैं. अब शादी के बाद पहली इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वह काम के अलावा अब अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं.
तापसी पन्नू बेबाक बोल के लिए भी जानी जाती हैं. उन्होंने बताया कि काम के अलावा ट्रेवल और परिवार के साथ समय बिताना कैसे उन्हें जमीन से जोड़े रखता है. उन्होंने क्यों कहा कि टॉप पर पहुंचने की होड़ में, हम भूल जाते हैं कि कोई ‘टॉप’ नहीं है. चलिए आपको बताते हैं.
Elle को दिए एक इंटरव्यू में तापसी ने बात की. इस वक्त मुझे लगता है मेरी प्रोफेशनल च्वाइस काफी हद तक मेरे समय के वैल्यू से प्रेरित है. मैं हमेशा यह देखती हूं कि जो भी प्रोजेक्ट मैं साइन करती हूं, वो मेरे समय के लिए सही हो क्योंकि मैं काम के अलावा अपनी लाइफ एंजॉय करना चाहती हूं. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मेरी प्रोफेशन पसंद काफी हद तक मेरे समय के वैल्यू से प्रेरित है


