जरा हट के

बच्चे को थप्पड़ मारने और झकझोरने पर भड़के पिता, महिला टीचर की जमकर की पिटाई

 बच्चे के रोने और जिद करने से टीचर अचानक गुस्से में आ जाती है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि गुस्से में आकर टीचर बच्चे को थप्पड़ मार देती है और फिर जबर्दस्ती उस पर एप्रन पहनाने की कोशिश करती है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी चर्चा में है। यह वीडियो एक स्कूल के क्लासरूम का है और इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, वीडियो में बच्चों के साथ हुई एक ऐसी घटना दिख रही है, जिसे देखकर माता-पिता का गुस्सा फूट पड़ा है। वीडियो की शुरुआत में दिखाई देता है कि कुछ छोटे बच्चे क्लास में बैठे हैं। वहीं एक टीचर अपनी गोद में एक बच्चे को उठाए हुए है। इसी बीच दूसरी टीचर एक छोटे बच्चे को एप्रन पहनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन वह बच्चा एप्रन पहनने से साफ मना कर देता है। बच्चा जोर-जोर से रोने लगता है और एप्रन पहनने की जिद्द को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करता।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बच्चे के रोने और जिद करने से टीचर अचानक गुस्से में आ जाती है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि गुस्से में आकर टीचर बच्चे को थप्पड़ मार देती है और फिर जबर्दस्ती उस पर एप्रन पहनाने की कोशिश करती है। बच्चा लगातार चीखता और रोता रहता है, जिसकी आवाज पूरी क्लासरूम में गूंज रही थी। इस दौरान बच्चे का पिता जो थोड़ी दूरी पर खड़ा था और यह सब देख रहा था। जैसे ही उसने देखा कि उसके बच्चे के साथ मारपीट हो रही है, वह तुरंत दौड़कर क्लास के अंदर पहुंच गया। इसके बाद का दृश्य और भी चौंकाने वाला था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button