जरा हट के

झांसी में पानी की जगह हैंडपंप से निकलने लगी शराब, जमीन के नीचे दबा मिला अवैध टैंक

Viral Video: उत्तर प्रदेश के झांसी में आबकारी विभाग की छापेमारी के लिए पहुंची थी. इस दौरान टीम मौके पर एक नजारे को देखकर हैरान गई. टीम ने एक घर में लगे हैंडपंप को चलाया तो उसमें से पानी की जगह कच्ची शराब निकलने लगी. जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है. जांच में पता चला कि शराब तस्करों ने जमीन के नीचे टैंक बनाकर हैंडपंप के जरिए शराब निकालने का इंतजाम कर रखा था. फिलहाल आबकारी टीम ने शराब को जब्त कर लिया है. 

340 लीटर शराब जब्त

दरअसल, आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. जिस पर घर में लगे इस अजीब हैंडपप के बारे में पता चला. इसके बाद अब टीम ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जिला आबकारी अधिकारी मनीष ने बताया कि दबिश के दौरान 340 लीटर शराब बरामद की गई है.

एक महिला आरोपी हुई गिरफ्तार

आबकारी विभाग ने कार्रवाई के दौरान 4300 लीटर लहन नष्ट किया गया है. 4 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि मामले में एक आरोपी महिला को भी गिरफ्तार किया गया है. आबकारी अधिकारी मनीष के अनुसार, सकरार थाना पुलिस के साथ मिलकर बड़ौरा चौराहा, सिमरावारी पहाड़िया, ग्राम बैदौरा, ग्राम दखनेश्वर व डेरा पृथ्वीपुर नयाखेड़ा, बुढ़पुरा, बम्हरौली, सकरार, अड़जार में अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी की गई. 

हैंडपंप चलाया तो निकली शराब

इसी दौरान टीम ने एक घर में लगे हैंडपंप को चेक किया, चलाकर देखा तो उसमें से पानी की जगह कच्ची शराब निकलने लगी. आबकारी विभाग की टीम ने छानबीन की तो पता चला कि जमीन के नीचे टैंक बना था और उसमें से शराब निकालने के लिए हेंडपंप लगाया गया था. आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान सामने आए वीडियो में एक पुलिसकर्मी घर में लगे हैंडपंप को चला रहा है. हैंडपंप के आगे एक टब रखा है, जिसमें कच्ची शराब निकल रही है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button