राष्ट्रीय

एनडीए में सीट बंटवारा, 101-101 पर बीजेपी-JDU, चिराग 29, मांझी और कुशवाहा को 6-6 सीटें 

बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। जदयू और बीजेपी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें मिली हैं, जबकि जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टियों को 6-6 सीटें दी गई हैं। इस समझौते से एनडीए में खुशी का माहौल है।

  1. जदयू और बीजेपी 101-101 सीटों पर लड़ेंगी
  2. चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें
  3. मांझी और कुशवाहा को 6-6 सीटें

जागरण संवाददाता, पटना। लंबे खींचतान के बाद आखिरकार एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। सीट बंटवारे के तहत इस बार जदयू और बीजेपी के बराबर सीटों मिली है। इस बात की जानकारी बीजेपी नेचा धर्मेंद्र प्रधान और जदयू नेता संजय झा सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी।

सीट बंटवारे के तहत इस बार जदयू और बीजेपी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। वहीं चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए दिया गया है। इसके अलावा जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 6-6 सीट दी गई हैं.

सीट बंटवारे में सबसे अधिक 14 सीटें जदयू को छोड़नी पड़ी है। भाजपा की नौ और हम की एक सीट गई। अगर पिछले चुनाव के समय हुए सीटों के बंटवारे को देखें तो जदयू के हिस्से की 21 और भाजपा के हिस्से की 20 सीटें निकल गई हैं। जदयू की यह जिद भी नहीं रही कि पिछले चुनाव में हम जिन सीटों पर लड़े थे, उनमें कोई सीट लोजपारा के लिए नहीं छोड़ेंगे।

जदयू नेता संजय झा ने सीट शेयरिंग के बारे में जानकारी देते हुए लिखा हम NDA के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है। JDU –   101, BJP –   101, LJP(R)- 29, RLM –    06, HAM –   06

एनडीए के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता साथी इसका हर्ष के साथ स्वागत करते हैं और मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार को प्रचंड बहुमत के साथ फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित एवं एकजुट हैं। बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button