मुंबई पुलिस ने कर्नाटक में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, 4 आरोपी अरेस्ट, 381.96 करोड़ MD बरामद

मुंबई/मैसूर: महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर में एक ड्रग फैक्ट्री को पकड़ा है। पुलिस ने ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के साथ 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस को मौके से 187.97 किलोग्राम एमडी ड्रग मिला है। जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कुल कीमत 381.96 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। तो वहीं दूसरी मैसूर में ड्रग फैक्ट्री के भंडाफोड़ पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कड़ी जांच के आदेश दिए हैं। जिस इलाके में यह फैक्ट्री पकड़ी गई है। वहां के पुलिस इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गय है।
मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता
मुंबई पुलिस ने वसई से पकड़े गए एक ड्रग्स सप्लायर की सूचना पर कर्नाटक के मैसूरु में बनाए जा रहे एक ड्रग्स कारखाने पर छापेमारी की। मुंबई पुलिस का ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा। मुंबई पुलिस ने यह कार्रवाई लोकल पुलिस को साथ लेकर करके की। मुंबई पुलिस को अंदेशा था कि इसी फैक्ट्री से ड्रग्स की सप्लाई की जा रही है। शनिवार को मैसूर के बाहरी इलाके में करोड़ों रुपये मूल्य की एमडीएमए (एक्स्टसी) बनाने वाली एक बड़ी नशीली दवा निर्माण इकाई पर छापा मारा गया, जिसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस ने मैसूर शहर पुलिस के साथ मिलकर की और बेलवट्टा इलाके में रिंग रोड के पास की गई छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध पदार्थ बरामद किया गया।
साकीनाका थाने में दर्ज की रिपोर्ट
मैसूर ड्रग फैक्ट्री से गिरफ्तार किए गए लोगों को मुंबई लाया गया है। मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन में पहले ही एक प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। तो वही दूसरी मैसूर शहर की पुलिस आयुक्त सीमा लाटकर ने नरसिंहराजा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक लक्ष्मीकांत तलवार को विभागीय जांच लंबित रहने तक निलंबित करने का आदेश दिया। यह निलंबन बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं के निर्माण के धंधे का भंडाफोड़ होने के बाद गया है।
गृह मंत्री बोले गहराई से होगी जांच
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मुंबई पुलिस सूचना के आधार पर मैसूर आई। उन्होंने हमारी पुलिस से सहायता मांगी और गिरफ्तारियां की। यह वास्तव में चिंताजनक है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि कर्नाटक पुलिस भी इस मामले की जांच करेगी। हमारे राज्य में भी ऐसा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि जांच इस बात की गहराई से जांच करेगी कि मैसूर से नशीली दवाओं की आपूर्ति कहाँ से की जा रही थी और क्या यह कोई नया धंधा था।



