शाहरुख, अजय और टाइगर के विमल इलायची विज्ञापन केस में फैसला जल्द, तुकराम मुंढे ने साझा किया अपडेट

मुंबई: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे बॉलीवुड के तीन बड़े सितारों शाहरुख खान , अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची का विज्ञापन करने पर कारण बताओ नोटिस थमाया था। एफडीए की तरफ से अगस्त में यह नोटिस गई थी। इसमें पूछा गया था कि महाराष्ट्र में 2012 से गुटखा और पान मसाला प्रतिबंधित हैं। इलायची के नाम पर इन प्रतिबंधित उत्पादों का छद्म प्रचार करना कानून का उल्लंघन है। महाराष्ट्र के एफडीए कमिश्नर तुकराम मुंढे ने अब इस मामले में बड़ा अपडेट साझा किया है। जिसके बाद अब फाइनल डिसीजन आने की जल्द उम्मीद है।
IAS तुकराम मुंढे ने साझा किया अपडेट
तुकाराम मुंढेने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि तीन बॉलीवुड स्टार्स ने नोटिस का जवाब दिया है। इसमें दो सितारों ने सुनवाई की मांग की थी। अस्सिटेंट कमिश्रर के स्तर पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। शुरुआत में दो अभिनेताओं ने जवाब दिया था और एक का जवाब बाकी था। मुंढे ने तीनों के जवाब मिलने की पुष्टि की है। एफडीए में सुनवाई पूरी होने के बाद अब फाइनल डिसीजन पर नजरें टिकी हैं। जब मुंढे ने सितारों को नोटिस भेजे थे तब यह मामला खूब चर्चा में आया था। सूत्रों की मानें एफडीए की नोटिस में घिरे सितारों की तरफ से यह तर्क दिया गया है कि विज्ञापन की पूरी जिम्मेदारी निर्माता की थी।
द्रौपदी मुर्मू ने भी कर चुकीं अपील
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इस मुद्दे पर एक अपील कर चुकी हैं। उन्होंने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अवॉर्ड समारोह में कहा था कि लोकप्रिय कलाकार स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों का विज्ञापन न करें। स्टार्स वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं। इसके बाद हाल ही में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मशहूर हस्तियों से सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले उत्पादों का विज्ञापन न करने की अपील की थी।इस पर भी प्रतिक्रिया देते हुए आईएएस तुकाराम मुंढे ने दोहराया था कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और किसी भी व्यावसायिक लाभ को जनता के स्वास्थ्य से बढ़कर नहीं माना जा सकता। मुंढे के कड़े रुख के बाद एफडीए के एक्शन का इंतजार किया जा रहा है।



