महाराष्ट्र

घाटकोपर मुंबई के रहने वाले, गुड़गांव में ली ट्रेनिंग, 170 लोगों की जान बचा कैप्टन स्मित मच्छार बने दुनिया के हीरो

मुंबई : फ्लाईदुबई की फ्लाइट में 180 से ज्यादा लोगों की जान बचाने वाले मुंबई के कैप्टन स्मित मच्छार न सिर्फ इजरायल बल्कि पूरी दुनिया के हीरो बन गए हैं। 35 साल के कैप्टन स्मित मच्छार मुंबई के घाटकोपर के रहने वाले हैं। उन्होंने गुड़गांव में पायलट की ट्रेनिंग ली थी। बुधवार को वह अपने को-पायलट के साथ दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट को उड़ा रहे थे। को-पायलट ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला किया। घायल होने के बावजूद न सिर्फ उन्होंने को-पायलट का मुकाबला किया, बल्कि प्लेन पर दोबारा कंट्रोल हासिल किया।

ट्रैकिंग साइट Flightradar24 के मुताबिक,, कैप्टन स्मित मच्छार पर जब हमला हुआ तब बोइंग 737 MAX प्लेन गिरने के बहुत करीब पहुंच गया था। उस समय विमान लगभग 30,000 फीट प्रति मिनट की तेजी से नीचे आने की ओर जाने लगा।

प्लेन को ऐसे गिरने से बचाया

डेटा के मुताबिक, प्लेन सिर्फ 29 सेकंड में 30,875 फीट से 16,750 फीट नीचे आ गया। इस नाजुक घड़ी में कैप्टन स्मित मच्छार ने 14 हजार फुट के करीब विमान को संभाल लिया। गंभीर हालात में भी सूझबूझ दिखाते हुए उन्होंने प्लेन को गिरने से बचा लिया।

इजराइल के पीएम ने खुद की तारीफ

इस फ़्लाइट में 174 यात्री सवार थे, जिनमें से 166 इजराइली नागरिक थे। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने स्मित मच्छार को हीरो बताकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फ्लाइट के दौरान, जब पैसेंजर देश के करीब पहुंच रहे थे, तो एक पायलट ने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला कर दिया। ऐसा लगता है कि उसने प्लेन में सवार लोगों के साथ प्लेन को क्रैश करने की कोशिश की।

कैप्टन स्मित मच्छार ने इस मुश्किल समय में विमान को खतरनाक तरीके से नीचे गिरने से बचा लिया। जैसे ही उन्होंने विमान को संभाला, क्रू मेंबर्स ने कॉकपिट का दरवाजा खोला और हमलावर को-पायलट पर काबू पा लिया।

ऐसे तबुक तक सुरक्षित ले गए प्लेन

इस फ्लाइट में दो और पायलट यात्री के तौर पर यात्रा कर रहे थे। फ्लाइट डेक पर स्थिति काबू में आने के बाद, इन दो पायलटों ने विमान की कमान संभाली और उसे सुरक्षित सऊदी अरब के तबुक ले गए। कैप्टन मच्छार 2023 तक लगभग एक दशक तक स्पाइसजेट में काम किया। जख्मी पायलट अब ठीक बताए जा रहे हैं। उनके दोस्त उन्हें बेहतर इंसान मानते हैं।

स्मति के भाई भी पायलट

कैप्टन स्मित को ट्रेनिंग देने वाले एक सीनियर पायलट ने बताया कि उन्होंने न्यूजीलैंड से कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) की ट्रेनिंग ली और फिर मानेसर (गुरुग्राम) में FSTC में बोइंग 737 पर टाइप रेटिंग पूरी की। वह बहुत अच्छे और शांत स्वभाव के इंसान हैं और हमेशा कुछ नया सीखने को तैयार रहते हैं। मुझे उनके बारे में कोई भी बुरी बात याद नहीं आती। कैप्टन स्मित के भाई भी पायलट हैं और फ्लाईदुबई के लिए उड़ान भरते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button