जरा हट के

गंगा में नहाते समय अचानक बहने लगा कांवड़िया, फिर एसडीआरएफ ने ऐसे बचाई जान, वीडियो देखकर करेंगे तारीफ

सावन के महीने में हरिद्वार में लाखों कांवड़ियों की भीड़ जमा हो रही है। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही के कारण खतरे में जान पड़ सकती है।

सावन के महीने में हरिद्वार में लाखों कांवड़ियों की भीड़ जमा हो रही है। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही के कारण खतरे में जान पड़ सकती है। हरिद्वार में गंगा नदी में नहाने के लिए जाने वाले और गहराई का अंदाजा नहीं लगने से डूबने या बहने वालों को बचाने के लिए एसडीआरएफ के जवान तैनात हैं। 

अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जवानों की तत्परता और साहस की सोशल मीडिया पर लोग तारीफ कर रहे हैं। हरिद्वार मे एसडीआरएफ के जवानों ने कांवड़िया को गंगा में डूबने से बचाया। 
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक गंगा के तजे बहाव में नहाने के दौरान अचानक बह गया है। वह गहरे पानी में डूबने से बचने की कोशिश कर रहा है, लेकिन बहाव तेज होने के कारण वह पानी में तेजी से बह रहा है। इस दौरान वह अपने दोनों हाथ ऊपर कर रहा है। 

इस दौरान गंगा घाट पर तैनात एसडीआरएफ के जवान की नजर उस पर पड़ जाती है। इसके बाद जवान तुरंत नदी में छलांग लगा देता है। इसके बाद एक अन्य जवान भी नदी में कूद जाता है। फिर एसडीआरएफ के जवानों ने उसकी जान बचाई। 

वीडियो में दिख रहा है कि दोनों जवान शख्स को बचाने के लिए नदी में कूद जाते हैं और गस्त कर रही एक एसडीआरएफ की नाव उनके पास पहुंचती है। जवानों ने मिलकर शख्स नाव पर बैठाया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा एसडीआरएफ की टीम ने दो दिनों में करीब तीन लोगों को गंगा में डूबने से बचाया है। इससे पहले भी दो युवक गंगा में बह गए थे, जिन्हें बचाया गया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button