जरा हट के

फोन छूने पर जेल तो इन शब्दों का नहीं कर सकते ट्रांसलेशन, पाकिस्तान के अजीबोगरीब कानून

 दुनिया के सभी देशों के अपने-अपने कानून हैं। कुछ देशों में अभी भी अजीबोगरीब कानून का पालन किया जाता है, जिनके बारे में जानकर लोगों को हैरानी होती है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कई अजीबोगरीब कानून हैं। इस मामले में पड़ोसी देश पहले नंबर पर है। ऐसे कानूनों की वजह से पाकिस्तान की दुनियाभर में आलोचना भी होती है। अक्सर पाकिस्तान की उसके कानूनों को लेकर आलोचना होती है। आज हम आपको खबर में पाकिस्तान के कुछ अजीबोगरीब कानून के बारे में बताते हैं। 

लड़की के साथ रहने की नहीं है इजाजत

पाकिस्तान में लड़का और लड़की को एक साथ रहने की इजाजत नहीं है। वहां पर अगर कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे जेल की सजा होती है। पड़ोसी देश में कोई किसी लड़की के साथ दोस्ती नहीं कर सकता है। पड़ोसी देश में कानून है कि शादी के पहले लड़का और लड़की एक साथ नहीं रह सकते हैं।

बिना इजाजत फोन छूना है गैरकानूनी

पाकिस्तान में बिना इजाजत किसी का फोन छूना गैरकानूनी माना जाता है। अगर किसी ने गलती से भी किसी दूसरे का फोन छू दिया, तो उसे सजा का प्रावधान है। ऐसा करने वाले शख्स को 6 महीने जेल की सजा हो सकती है। 

अंग्रेजी अनुवाद है गैरकानूनी

पाकिस्तान में कुछ शब्दों का अंग्रेजी अनुवाद नहीं किया जा सकता है। इन शब्दों का इंग्लिश ट्रांसलेशन करना गैरकानूनी माना जाता है। यह शब्द हैं अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी। अगर कोई इनका अंग्रेजी अनुवाद करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाती है। 

शिक्षा पर लगता है टैक्स

पाकिस्तान में पढ़ाई करने पर टैक्स देना पड़ता है। अगर कोई छात्र पढ़ाई पर 2 लाख से अधिक खर्च करता है, तो उसको पांच प्रतिशत टैक्स देना पड़ता है। शायद इसी डर से पाकिस्तान में लोग कम पढ़ाई करते हैं। 

पाकिस्तानी नहीं जा सकते हैं इस्राइल 

पाकिस्तान में पाकिस्तानी नागरिकों के इस्राइल जाने पर प्रतिबंध है। पाकिस्तान की सरकार अपने नागरिकों को इस्राइल जाने के लिए वीजा नहीं देती है। इसकी वजह यह है कि पाकिस्तान ने इस्राइल को देश का दर्जा नहीं दिया है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button