जरा हट के

पहली बार भारत आया ऑस्ट्रेलियन टूरिस्ट, पश्चिमी देशों को सुनाई खरी-खोटी, बोला- ऐसा एक्सपीरियंस कभी नहीं भूलूंगा

VIRAL VIDEO: यह कहानी है ऑस्ट्रेलिया के घुमक्कड़ ‘पुलमैन’ की, जो इन दिनों भारत की सतरंगी छटा देखकर अपना दिल हार बैठे हैं. पुलमैन ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो “व्हाट दे डोंट टेल यू अबाउट इंडिया” (जो वो भारत के बारे में नहीं बताते) में दुनिया के सामने हमारे देश का वो चेहरा रखा है, जिसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा.

पुलमैन कहते हैं, “यारों, पश्चिम में लोग भारत को सिर्फ एक ही नजर से देखते हैं, लेकिन यह सरासर गलत है.” जरा देखिए उनकी इस जादुई यात्रा को, अभी वो हिमाचल की बर्फीली पहाड़ियों में घूम रहे हैं, जहां खुद दलाई लामा रहते हैं. ठीक एक महीने पहले वो राजस्थान के धोरों में ऊंट की सवारी कर रहे थे. और यहां से कुछ ही दूरी पर कश्मीर है, जहां दुनिया की सबसे बेहतरीन स्कीइंग होती है.  

कम पैसों में आसमान छूने का सपना

इतना ही नहीं, पुलमैन ने यहां पैराग्लाइडिंग भी सीखी. वो बताते हैं कि अगर यही काम उन्होंने अपने देश ऑस्ट्रेलिया में किया होता, तो उनकी जेब पूरी तरह खाली हो जाती. यहां का खर्च वहां से पांच गुना कम है. पंजाब के लहलहाते खेतों से लेकर हिमाचल की शांत वादियों तक, उन्हें हर राज्य एक नए देश जैसा लगा. अब उनका अगला ठिकाना भारत का खूबसूरत पूर्वोत्तर (North East) है, जिसकी संस्कृति के बारे में सोचकर ही वो रोमांचित हैं.  


जब पुलमैन का यह वीडियो अपलोड हुआ, तो लोगों ने एक कड़वा सच भी बयां किया. एक यूजर ने लिखा, “भाई, तुम्हारी यह अच्छी वीडियो ज्यादा नहीं चलेगी. अगर तुम्हें इंटरनेट पर सनसनी मचानी है, तो किसी ऐसी तंग गली में जाओ जहां सूरज की रोशनी तक न पहुंचती हो, और किसी रेहड़ी-पटरी वाले की पुरानी कड़ाही में बनता हुआ खाना दिखाओ. सोशल मीडिया को यही ड्रामा पसंद है, भारत की असली खूबसूरती नहीं.” 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button