मनोरंजन

देश पहले आता है, बाकी सब बाद में

मुंबई। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया और जंग के हालात बने हुए हैं। ऐसे में कमल हासन ने देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए अपनी फिल्म ‘ठग लाइफ’ का ऑडियो लॉन्च इवेंट कैंसिल कर दिया है। कमल हासन ने कहा कि उनके लिए देश पहले आता है और बाकी सब बाद में। कमल हासन के प्रोडक्शन हाउस ने यब अपडेट शेयर किया और साथ ही कहा कि जल्द ही नई डेट का ऐलान किया जाएगा।

फिल्म ‘ठग लाइफ’ को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है, जो कि एक्शन-ड्रामा है। इस फिल्म का स्क्रीनप्ले कमल हासन ने मणिरत्नम के साथ मिलकर लिखा है, और एक्टिंग भी की है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। पहले टीम ने 16 मई को ‘ठग लाइफ’ का ऑडियो लॉन्च करने की योजना बनाई थी, पर अब इसे री-शेड्यूल किया जाएगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button