पानी में तैरता दिखा खतरनाक एनाकोंडा, वायरल वीडियो देख कांप जाएगा दिल!

एनाकोंडा का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं, क्योंकि यह सांपों में सबसे विशाल और खतरनाक माना जाता है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अमेजन के घने जंगलों की नहर में एक विशालकाय काले रंग का एनाकोंडा हेलीकॉप्टर से साफ देखा जा सकता है. यह दृश्य इतना डरावना और चौंकाने वाला है कि इसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए.
वीडियो में हेलीकॉप्टर की ऊंचाई से एनाकोंडा को पानी में तैरते हुए दिखाया गया है, और उसकी विशालता का अंदाजा दूर से ही लगाया जा सकता है. डॉक्टर शीतल यादव नामक महिला ने इस क्लिप को अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया कि अमेजन के जंगल में एक और बड़ा एनाकोंडा देखा गया है. वीडियो सिर्फ आठ सेकंड का है, लेकिन इसमें एनाकोंडा की विशालता देखकर लोग हैरान हैं, हालांकि अभी इस सांप के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. हालांकि, ZEE News इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता. इस खबर को वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के आधार पर तैयार किया गया है.



