ज्योतिषी

लाल किताब में लिखे धन प्राप्ति के इन 5 अचूक उपायों से हाथ में टिकने लगेगा पैसा

ज्योतिष शास्त्र में लाल किताब को बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। मान्यता है कि अगर लाल किताब के उपायों को अच्छी तरह से आजमाया जाए, तो व्यत्कि को चमत्कारी नतीजे मिलते हैं। खासकर अगर आपके जीवन में आमदनी से जुड़ी कोई समस्या चल रही है, तो आपको लाल किताब के उपाय जरूर आजमाने चाहिए। लाल किताब में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय भी लिखे गए हैं। आइए, जानते हैं लाल किताब में लिखे धन प्राप्ति के उपाय।

अपने सिरहाने रखें तांबे का बर्तन

लाल किताब के अनुसार, अगर बहुत कमाने के बाद भी आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता तो रात को सोते समय अपने सिरहाने तांबे के बर्तन में लाल चंदन डालकर रखें। फिर अगली सुबह उस चंदन को तुलसी के पौधे में चढ़ा दें। ऐसा करने से आपकी धन संबंधी समस्या का समाधान हो सकता है।

कुत्ते को खिलाएं रोटी

लाल किताब के अनुसार, करियर या व्यापार में परेशानी होने पर कुत्ते को रोटी खिलाना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से समस्या दूर हो सकती है। यह उपाय सरल है और इसे आसानी से किया जा सकता है। कुत्ते को रोटी खिलाने से सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

दान करें कागजी बादाम

जीवन में कागजी बादाम खुशियां ला सकता है। रात को सोने से पहले, पांच कागजी बादाम अपने सिरहाने रखें। अगली सुबह, उन बादामों को किसी मंदिर में दान कर दें। यह उपाय करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। माना जाता है कि इससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।

शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीया

धन प्राप्ति के लिए आपको मन ही मन माता लक्ष्मी का 21 बार ध्यान करके उस दीपक को पीपल के नीचे रखकर चले जाना है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

गुरुवार के दिन पहनें त्रिधातु की अंगूठी

लाल किताब के अनुसार दरिद्रता दूर करने के लिए एक खास अंगूठी पहनने की सलाह दी गई है। यह अंगूठी सोना, चांदी और तांबा से बनी होती है। इसे त्रिधातु कहते हैं। इसे गुरुवार के दिन दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में पहनना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह अंगूठी चमत्कारी होती है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button