मनोरंजन

रवि किशन ने ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ मीम पर दिया पहला रिएक्शन

नई दिल्ली.  सोशल मीडिया पर इन दिनों बस रवि किशन का बोल-बाला है. अगर आप इंस्टाग्राम या एक्स पर हैं तो हर दूसरी रील इन दिनों रवि किशन की होती है. चाहे उनके वायरल डांस स्टेप्स हों, जल्दी द लेट रील्स हों या फिर लेटेस्ट राज शमानी के पॉडकास्ट पर कही ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ वाली बात हो. रवि किशन कुछ समय पहले ही राज शमानी के शो पर शिरकत करने पहुंचे थे जहां होस्ट ने उनसे पूछा था कि नाम और पैसे में वो किसे चुनना चाहेंगे. इस पर रवि किशन कहते हैं कि नाम का दाम ज्यादा है और उन्होंने अपने स्टाइल में ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ कहकर इंटरनेट की दुनिया को एक हफ्ते का मीम मटेरियल दे दिया.

‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इसपर लाखों रील्स बनने लगीं. सांसद रवि किशन की पार्टी बीजेपी ने भी उनके रील को शेयर किया. अब रवि किशन ने एक्स पर बीजेपी द्वारा शेयर किए गए रील को रीशेयर करते हुए पहली बार इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

रवि किशन ने दिया रिएक्शन

रवि किशन ने कहा इज्जत का दाम ज्यादा

रवि किशन ने एक्स पर बीजेपी के पोस्ट को रीशेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अच्छी इमेज या इज्जत की पैसों से ज्यादा वैल्यू है. उन्होंने राइटर पबिलियस साइरस (PUBLILIUS SYRUS) के कोट को अपने कैप्शन में इस्तेमाल किया. पैसे और इज्जत दोनों आपस में जुड़े हुए हैं लेकिन इज्जत की हमेशा से पैसों से ज्यादा कीमत रही है.’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं महादेव की कसम खाकर कहता हूं, मुझे नहीं पता कि मैं हर बार वायरल क्यों हो जाता हूं’. फिलहाल रवि किशन इंस्टाग्राम पर छाए हुए हैं और सोशल मीडिया के लगभग हर एल्गोरिदम पर उनकी मौजूदगी नजर आ रही है. उनके पुराने डांस वीडियो से लेकर स्टेज पर गाने के वीडियो और इंटरव्यू के छोटे-छोटे क्लिप्स तक, इस समय सोशल मीडिया पर रवि किशन से जुड़ा लगभग हर कंटेंट खूब वायरल हो रहा है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button